विज्ञापन

iPhone vs AI चिप! Apple को पछाड़ने के लिए तैयार है ये कंपनी, बस इतनी दूरी बाकी

आईफोन बनाने वाली ऐपल अभी दुनिया की नंबर-1 कंपनी है, लेकिन एआई चिप बनाने वाली एनवीडिया उसे पछाड़ सकती है. पहले भी वह ऐपल को पीछे छोड़कर नंबर-1 भी बन चुकी है.

iPhone vs AI चिप! Apple को पछाड़ने के लिए तैयार है ये कंपनी, बस इतनी दूरी बाकी
Apple को पछाड़ने के लिए Nvidia को चाहिए बस इतना उछाल
नई दिल्ली:

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के ताज के लिए अब दो दिग्गजों में सीधी टक्कर है - एक तरफ है आईफोन बेचने वाली ऐपल (Apple), दूसरी तरफ है एआई चिप बनाने वाली एनवीडिया (Nvidia). अभी इस रेस में ऐपल आगे है. शेयर बाजार में कंपनियों की ताकत का अंदाजा उनकी मार्केट कैप से लगाया जाता है. स्टॉकटाइटन के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 को ऐपल का मार्केट कैप करीब 5.17 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 3.61 ट्रिलियन डॉलर है. दोनों के बीच अभी करीब 1.56 ट्रिलियन डॉलर का फासला है. सुनने में ये बहुत बड़ा लगता है, लेकिन शेयर बाजार में ये फासला कभी भी खत्म हो सकता है.

एक बार तो पछाड़ भी चुकी है एनवीडिया

ये कोई हवा-हवाई बात नहीं है. एनवीडिया पहले भी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का खिताब हासिल कर चुकी है. हालांकि, शेयर बाजार में कंपनियों की रैंकिंग लगातार बदलती रहती है.

एनवीडिया इतनी ताकतवर क्यों है?

एनवीडिया की वजह है एआई. आज दुनिया की हर बड़ी कंपनी - Google, Microsoft, Amazon, Meta - एआई के लिए एनवीडिया की ही चिप्स खरीद रही है. एनवीडिया की पिछली तिमाही की कमाई ही 115.8 अरब डॉलर रही, जो पिछले साल से 103% ज्यादा है. इसमें अकेले डेटा सेंटर से 107.6 अरब डॉलर आए. कंपनी को अगली तिमाही में 130 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान है. 2025 में एनवीडिया ही पहली कंपनी थी, जो 4 ट्रिलियन डॉलर और फिर 5 ट्रिलियन डॉलर के पार गई थी.

तो फिर ऐपल क्यों है आगे?

ऐपल की ताकत उसका आईफोन कारोबार और उससे जुड़ा पूरा इकोसिस्टम है. कंपनी आईफोन के अलावा Mac, iPad, Apple Watch और डिजिटल सर्विसेज से भी कमाई करती है. ऐपल के ग्राहकों की बड़ी संख्या और उसके प्रोडक्ट्स के प्रति भरोसा कंपनी को शेयर बाजार में मजबूत बनाए रखता है. यही वजह है कि एआई के दौर में भी ऐपल निवेशकों की पसंद बनी हुई है.

अब आगे क्या होगा?

जानकारों के मुताबिक, अगर एआई की डिमांड बनी रही, तो एनवीडिया फिर से ऐपल को पीछे छोड़ देगी और अगर एआई पर खर्च को लेकर डर बढ़ा, तो ऐपल अपनी बादशाहत बचाए रखेगी. फिलहाल, दुनिया की नजरें इसी बात पर हैं कि ताज ऐपल के पास रहेगा या एआई चिप बनाने वाली कंपनी के पास जाएगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, IPhone, Nvidia, Market Cap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com