विज्ञापन

Share Market Today: सेंसेक्स 990 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,500 के पार, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में दिखा एक्शन

Share Market Today: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 989.94 अंक की बढ़त के साथ 83,021.75 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 286.35 अंक की तेजी के साथ 25,514.30 पर बंद हुआ.

Share Market Today: सेंसेक्स 990 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,500 के पार, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में दिखा एक्शन
शेयर बाजार में बहार

Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार (19 नवंबर) को जोश देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 989.94 अंक यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 83,021.75 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 286.35 अंक यानी 1.14 फीसदी की मजबूती के साथ 25,514.30 पर बंद हुआ. सेक्टर के हिसाब से ऑटो इंडेक्स 4.3 फीसदी उछला, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 3 फीसदी चढ़ा जबकि निफ्टी बैंक, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक 1-2 फीसदी ऊपर रहे.

गुरुवार के कारोबार में Maruti Suzuki, Eicher Motors, M&M, HUL और Tata Motors Passenger Vehicles निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं  Infosys, Tech Mahindra, Eternal, TCS और HCL Technologies निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

PNB के शेयरों में जोरदार तेजी

आठ कारोबारी दिनों में सात दिनों में रैली के साथ पंजाब नेशनल बैंक का शेयर गुरुवार को नए हाई पर पहुंच गया. 8 नवंबर को करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 125.75 पर बंद हुआ था और आज यह कारोबार के दौरान 156 के लेवल के पार चला गया. 
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market, Stock Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com