विज्ञापन

Oppo, OnePlus और Realme के स्‍मार्टफोन्‍स अब AC बनाने वाली भारतीय कंपनी तैयार करेगी, क्‍या होगा असर?

एम्बर एंटरप्राइजेज और ओप्पो मोबाइल्स इंडिया के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है. अब एम्बर ग्रुप भारत में ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन का निर्माण करेगा. जानिए इस बड़ी पार्टनरशिप के बारे में सब कुछ.

Oppo, OnePlus और Realme के स्‍मार्टफोन्‍स अब AC बनाने वाली भारतीय कंपनी तैयार करेगी, क्‍या होगा असर?
OnePlus और Realme लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

देश की जानी-मानी कंपनी एम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) ने Oppo Mobiles India के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण डील की है. इस नए समझौते के तहत अब एम्बर ग्रुप भारत में ओप्पो ही नहीं, बल्कि उसके पोर्टफोलियो में शामिल बेहद पॉपुलर ब्रांड्स जैसे OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स का निर्माण भी करेगा. इस डील के बाद भारतीय बाजार में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को एक नई दिशा मिलेगी.

ओप्पो इंडिया फिलहाल भारत में ओप्पो, वनप्लस और रियलमी तीनों ही ब्रांड्स के स्मार्टफोन खुद तैयार करती है. लेकिन अब एम्बर ग्रुप के साथ इस हाथ मिलाने के बाद ये तीनों ही ब्रांड्स एम्बर एंटरप्राइजेज के विशाल मैन्युफैक्चरिंग स्केल, लोकल सप्लाई चेन इकोसिस्टम और वैल्यू-एडिशन क्षमताओं का पूरा फायदा उठा पाएंगे. 

एम्बर ग्रुप के लिए यह पार्टनरशिप उसके इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस को तेजी से विस्तार देने की रणनीति का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. अब तक यह ग्रुप एयर कंडीशनर और अन्य घरेलू उपकरणों के पार्ट्स बनाने के लिए जाना जाता रहा है. 

Samsung लाया Pets के लिए अनोखा AI डॉक्टर! पालतू जानवरों की फोटो देखकर बताएगा उनकी बीमारी

एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के Executive Chairman और CEO जसबीर सिंह ने कहा कि वे ओप्पो इंडिया के साथ इस मैन्युफैक्चरिंग सहयोग को लेकर बेहद उत्साहित हैं. 

स्मार्टफोन बाजार पर क्या पड़ेगा इसका असर?

भारत इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और सरकार लगातार 'मेक इन इंडिया' और पीएलआई (PLI) स्कीम के जरिए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में एम्बर एंटरप्राइजेज जैसी अनुभवी भारतीय कंपनी का ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसे दिग्गज चीनी मूल के ब्रांड्स के साथ जुड़ना देश के टेक इकोसिस्टम के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है. इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि भविष्य में इन प्रीमियम फोन्स की कीमतों में भी कुछ राहत देखने को मिल सकती है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amber Enterprises, Oppo Smart Phones, Oppo Smartphone, Realme Smartphone, Oneplus Smartphone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com