विज्ञापन

एयर इंडिया ने 3 साल में 1,000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है 'एथिकल ब्रीच' का पूरा मामला

Tata Group Air India News: टाटा समूह के हाथ में आने के बाद एयर इंडिया ने साफ संदेश दिया है कि अब गलत कामों के लिए कोई ढील नहीं होगी. कंपनी ने पिछले तीन साल में नियम‑कानून तोड़ने के मामलों में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है.

एयर इंडिया ने 3 साल में 1,000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है 'एथिकल ब्रीच' का पूरा मामला
Tata Group Air India News: जब से टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को वापस लिया है, उनका उद्देश्य एयरलाइन को फिर से दुनिया की बेहतरीन एयरलाइंस की कतार में खड़ा करना है.

Tata Group Air India News: टाटा समूह ने एयर इंडिया को संभालने के बाद कंपनी में कई बड़े बदलाव किए गए. बाहर से लोगों को ये बदलाव नई उड़ानों, बेहतर सर्विस और नए जहाजों के रूप में दिखे, लेकिन कंपनी के अंदर नियम कायदे भी पहले से ज्यादा सख्त हो गए. एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बताया है कि पिछले तीन साल में एयरलाइन ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नियमों के उल्लंघन की वजह से नौकरी से निकाला है. इनमें वो कर्मचारी भी शामिल थे जिन्होंने कर्मचारियों के लिए बने लीजर ट्रैवल सिस्टम का गलत इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि हर साल सैकड़ों कर्मचारियों पर कार्रवाई होती है, क्योंकि वो नियमों का पालन नहीं करते.

अनुशासन पर 'नो कॉम्प्रोमाइज'

एयर इंडिया पर इस समय पैसों का दबाव है, इसलिए कंपनी खर्च कम करने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया में अभी करीब 24,000 लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को गलत काम करने की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया। इनमें फ्लाइट से सामान चोरी करना या बिना पैसे लिए ज्यादा सामान जाने देना जैसे मामले थे। इसके अलावा कई कर्मचारियों ने अपनी मुफ्त यात्रा सुविधा (ELT) का गलत इस्तेमाल किया। कंपनी का साफ कहना है कि ऐसी गलतियां बिल्कुल नहीं चलेंगी और आगे ऐसा नहीं होना चाहिए।

खर्चों पर लगाई लगाम

रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया को पता चला कि कई कर्मचारियों ने फ्री यात्रा की सुविधा का गलत इस्तेमाल किया. इसमें 4,000 से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं. कंपनी ने इस पर कदम उठाते हुए नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया है. पैसे बचाने के लिए एयर इंडिया अब सख्ती कर रही है. कर्मचारियों की सालाना बढ़ोतरी रोक दी गई है और गैर जरूरी खर्च कम करने को कहा गया है. कंपनी ने साफ कह दिया है कि आगे हालात आसान नहीं रहने वाले हैं. सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने कर्मचारियों से कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में हालात नहीं सुधरे, तो आने वाला साल काफी मुश्किल भरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- मेरी सैलरी 70,000 रुपये है, 40 लाख का फ्लैट लिया और ऐसे मैनेज हो रही EMI... कैलकुलेशन समझ लें, काम आएगा

टाटा ग्रुप की 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी

जब से टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को वापस लिया है, उनका उद्देश्य एयरलाइन को फिर से दुनिया की बेहतरीन एयरलाइंस की कतार में खड़ा करना है. इसके लिए केवल नई फ्लाइट्स और बेहतर खाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक मजबूत वर्क कल्चर की भी जरूरत है. विल्सन ने जोर देकर कहा कि एयर इंडिया अब एक ऐसी संस्था बन रही है जहां जवाबदेही सबसे आगे है.

ये भी पढ़ें- MP के गुना में अदाणी समूह की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव, CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और प्रणव अदाणी रहे मौजूद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com