विज्ञापन
8 years ago

लोकसभा चुनाव के लिए BJP काफी गंभीर दिख रही है और UP में खुद को मजबूत करने में लगी हुई है. इसी संबंध में BJP अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को 49 नए जिला कार्यालय भवनों का उद्घाटन करेंगे. केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की इजाज़त देने के फैसले के खिलाफ दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय संविधान पीठ सुनवाई करेगी. CJI रंजन गोगोई, जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की बेंच करेगी सुनवाई. 22 जनवरी को होने वाली सुनवाई जस्टिस मल्होत्रा के छुट्टी पर होने के चलते टल गई थी. CBI में रहे अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. हालांकि इस बीच ऋषि कुमार शुक्ला को CBI निदेशक बना दिया गया है. अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल द्वारा दाखिल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) फ्रेंच गुयाना के अंतरिक्ष केन्द्र से अपने 40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 को आज प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है. अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, उपग्रह का जीवनकाल 15 साल का है. कक्षा के अंदर मौजूद कुछ उपग्रहों पर परिचालन संबंधी सेवाओं को जारी रखने में यह उपग्रह मदद मुहैया करेगा और जियोस्टेशनरी कक्षा में केयू-बैंड ट्रांसपोंडर की क्षमता बढ़ाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर भारत की नजरें सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर होंगी. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Amit Shah, PM Modi, Supreme Court, IND Vs NZ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com