6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस है। इसी दिन 1980 में बीजेपी का गठन हुआ था। इस बार ये स्थापना दिवस लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आया है। बीजेपी ने इस दिन का इस्तेमाल मतदाताओं के बीच बिताने और उन्हें पार्टी के लिए मतदान करने की अपील करने के लिए तय किया है।
पार्टी की योजना है कि बड़े नेता और कार्यकर्ता पांच लाख मतदान क्षेत्रों में दो से तीन करोड़ मतदाताओं से सीधा संपर्क करें। पार्टी ने हर बूथ के लिए अपनी एक टीम बनाई है। इसमें बूथ प्रमुख और पेज प्रमुख शामिल है। पेज प्रमुख यानी मतदाता सूची के हर पन्ने का एक अलग इंचार्ज है। उसका काम उस पेज पर दर्ज 15-20 मतदाताओं को मतदान के लिए मतदान केंद्र तक लाना है।
6 अप्रैल को इस टीम को पोलिंग बूथ के हर घर में जाने के लिए कहा गया है। वहां वे 15-20 मिनट रह कर लोगों को समझाएँगे कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना क्यों ज़रूरी है। वे स्थानीय उम्मीदवार और कमल निशान के बारे में बताएंगे। लोगों से कहेंगे कि बीजेपी के लिए समर्थन जताने के लिए 07820078200 नंबर पर मिस कॉल करें। साथ ही, अपनी वोटर आईडी को 07820078200 नंबर पर एसएमएस करें।
इसी दौरान साथ चल रहीं महिला कार्यकर्ता घरों की महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाएंगी। ये मेहंदी दरअसल कमल निशान की है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इसकी सफलतापूर्वक प्रयोग किया था। वसुंधरा राजे ने भी अपने दोनों हाथों पर कमल का निशान मेहंदी से बनवाया था। जब वे लोगों की ओर अपना हाथ हिलाती थीं तो बीजेपी के चुनाव चिह्न का अपने-आप प्रचार हो जाता था। इसी दौरान नरेंद्र मोदी का रिकार्डेड संदेश इस टीम के पास आएगा जो फ़ोन का स्पीकर ऑन कर परिवार को सुनाएगा।
बाद में गाँव में कमल विजय पदयात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी समर्थकों से कहा गया है कि वो थाली चम्मच साथ लेकर उन्हें बजाते हुए चलें। बाद में ये एक जगह जमा होंगे। वहां पर पार्टी नेताओं से बिजली का कनेक्शन, टीवी और डीटीएच या केबल कनेक्शन का इंतज़ाम करने को कहा गया है। इसमें टीवी के माध्यम से नरेंद्र मोदी का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
बीजेपी ने इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं से 20-25 समर्थकों की टीम बनाने को कहा है। इसमें ऐसी महिला सदस्य भी हों जिन्हें मेहंदी लगानी आती हो। पार्टी ने आगाह किया है कि कार्यक्रम की सूचना पुलिस और चुनाव आयोग को ज़रूर दे दें।
बीजेपी के इस चुनाव में तो वैसे कई हथियार हैं। लेकिन मेहंदी, थाली-चम्मच और टीवी का इतने बड़े पैमाने पर वो पहली बार इस्तेमाल कर रही है।
OPINION
This Article is From Apr 03, 2014
चुनाव डायरी : मेहंदी, चम्मच-थाली और टीवी - बीजेपी के नए हथियार
6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस है। इसी दिन 1980 में बीजेपी का गठन हुआ था। इस बार ये स्थापना दिवस लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आया है। बीजेपी ने इस दिन का इस्तेमाल मतदाताओं के बीच बिताने और उन्हें पार्टी के लिए मतदान करने की अपील करने के लिए तय किया है।
- नवंबर 20, 2014 13:06 pm IST
- Read Time: 3 mins
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भाजपा का चुनाव प्रचार, अखिलेश शर्मा, चुनाव डायरी, लोकसभा चुनाव 2014, आम चुनाव 2014, Election Campaign Of BJP, Akhilesh Sharma, Election Diary, Lok Sabha Polls 2014, General Elections 2014