केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. इस दौरान उनका फोकस सीमांचल के इलाकों पर रहेगा. इधर, शाह के दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. दौरे के संबंध में पूछे जाने पर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा बिहार जान रहा है कि उनका मक़सद क्या है. ये कोई बताने की ज़रूरत नहीं है. उनका नाम सुनते ही देश भर में चर्चा हो जाती है कि उनका क्या काम है.
दरअसल, बीजेपी साथ मिलकर सरकार बनाने वाली जेडीयू (अब आरजेडी सहयोगी) ने कहा था कि शाह सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए बिहार आ रहे हैं. तेजस्वी ने अपने सहयोगी के इसी स्टैंड का समर्थन किया है. एक कार्यक्रम से निकलने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष को अब एकजुट होने की जरूरत है. विपक्ष अगर एकजुट हो गया तो बीजेपी का टिकना मुश्किल हो जाएगा. जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"पूरा बिहार जान रहा है कि उनका मकसद क्या है?" #TejashwiYadav ने #AmitShah पर साधा निशाना pic.twitter.com/WidzFVdQOo
— NDTV India (@ndtvindia) September 20, 2022
पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने इस बात की भी पुष्टि की वो रविवार को हरियाणा में चौधरी देवी लाल की स्मृति में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि देवी लाल से उनका क्या उनके पिता का भी पुराना संबंध रहा है. वे कार्यक्रम में जरूर जाएंगे.
यह भी पढ़ें -
-- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शशि थरूर पर पार्टी नेता ने परोक्ष रूप से किया कटाक्ष
-- मंगेतर की न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने वाले बेंगलुरु के डॉक्टर को बदले में मिली मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं