बिहार के बेगूसराय में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उनकी लाशें खेत में पड़ी मिलीं, जिनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव पॉलिथीन में पैक थे. यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के अमरपुर खेत में हुई है. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार एवं 16 वर्षीय पुत्र चमन कुमार के रूप में की गई है.
सोमवार शाम करीब 5 बजे कुछ मजदूर जब गेहूं काटने के लिए खेत में गए, तो उन्होंने दो पॉलिथीन में पैक किए हुए शव देखे. आशंका है कि दोनों युवकों को बुरी तरह पीटा गया और फिर उनके हाथ-पैर बांधकर शवों को पॉलिथीन में पैक कर दिया गया. इसके बाद शवों को अर्ध निर्मित वास्तु विहार के पीछे खेत में फेंक दिया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

पीट- पीटकर हत्या करने की आशंका
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं .इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि दो युवक का शव खेत में बरामद किया गया है. दोनों की उम्र करीब 20-25 साल लग रहा है. दोनों की पीट- पीटकर हत्या करने की आशंका है. पॉलिथीन में पैक शव था. एफएसएल की टीम को बुलाई जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह दोनों डेड बॉडी बरौनी थाना क्षेत्र में मिला है.
देर रात शव की पहचान परिजनों ने किया मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार एवं 16 वर्षीय पुत्र चमन कुमार के रूप में की गई है.

परिजनों ने क्या कहा?
मृतक के परिजन ने बताया कि विपिन चौधरी ने बेटे की इच्छा पर करीब 2 महीने पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीद कर दी थी. कल दिन में करीब 11:00 बजे आईटीआई का छात्र अमन अपने भाई इंटरमीडिएट के छात्र चमन के साथ स्विफ्ट डिजायर कार लेकर निकला. वहां से एक परिचित के यहां तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर गया था. वहां गाड़ी लगाकर दोनों बाइक लेकर कुछ देर में आने की बात कह कर निकले. लेकिन घर नहीं लौटने पर घर के लोगों को लगा की गाड़ी लेकर कहीं भाड़ा में गया होगा. आज जब उक्त बाइक मलिक सुबह में घर पर आकर बताया कि दोनों भाई बाइक लेकर निकले हैं. लेकिन लौट कर नहीं आए तो इसके बाद परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की सूचना दी थी. थाना को सूचना देने के साथ परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच आज देर शाम दो लाश मिलने की जानकारी हुई तो हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे तथा पहचान की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं