विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2019

बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमा होना तय : तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से उनके पारिवारिक रिश्ते, वे जिस पार्टी में जाना चाहेंगे वह उनका स्वागत करेगी

बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमा होना तय : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).
  • कहा- अब सब कुछ अदालत तय करेगी, हमें न्याय पर भरोसा
  • तेजस्वी ने शादी के सवाल पर कहा- तय करना मां और पिताजी की जिम्मेदारी
  • कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में एनडीए का सफाया तय
पटना:

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बोलेंगे, उन पर मुकदमा दर्ज होना तय है और उनके यहां छापेमारी भी होती है. उन्होंने पटना साहिब क्षेत्र से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से पारिवारिक रिश्ते बताते हुए कहा कि वे जिस पार्टी में जाना चाहेंगे, वह पार्टी उनका स्वागत करेगी.

पटना में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में तेजस्वी ने छात्र नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में तीन साल बाद, लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर आरोप पत्र दाखिल किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, उस पर मुकदमा होता है. हमारे लोगों के साथ ऐसा ही हो रहा है. अब सब कुछ अदालत तय करेगी, हमें न्याय पर भरोसा है." देशद्रोह के मुकदमे में 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल किए जाने का नियम है.

अखिलेश और मायावती से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी यादव- यूपी और बिहार तय करेंगे केंद्र में किसकी होगी सत्ता

शादी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा, "हमारे जैसे परिवारों में शादी तय करने की जिम्मेदारी मां और पिताजी की होती है, यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे कहां और कब तय करते हैं." पारिवारिक प्रश्नों के विषय में जवाब देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि किसी के घर में क्या हो रहा है, यह जानने से बेहतर है कि देश और राज्य की समस्याओं पर चर्चा की जाए और उन समस्याओं के समाधान के उपाय ढूंढे जाएं.

VIDEO : सपा-बसपा गठबंधन देश हित में

बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन और उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन से कांग्रेस के बाहर रहने पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी की अपनी रणनीति होती है, सभी समान विचारधारा रखने वाली पार्टियों का एक ही मकसद राजग को हराना है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में राजग का सफाया तय है.

(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com