लालू यादव और तेजप्रताप यादव जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं.
- लालू प्रसाद ने जेडीयू के प्रवक्ताओं की तुलना कुत्तों से की
- संजय सिंह ने कहा था कि सजायाफ्ता को सुरक्षा क्यों मिले?
- बेटा घर में घुसकर मारने की बात करता है और लालू जी डरते हैं?
पटना:
भले राजद अध्यक्ष लालू यादव सोमवार को संवाददाता सम्मेलन तेजप्रताप यादव के बचाव में कर रहे थे लेकिन जिस तरह अपने विरोधियों पर उनकी ज़ुबान फिसली उससे उनके समर्थक भी बोल रहे हैं कि शायद बदज़ुबानी में इन दिनों पिता और बेटे में कौन किसको मात देता है, उसकी दौड़ लगी है.
लालू यादव ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया मगर उनका इशारा विरोधी पार्टी के प्रवक्ताओं की ओर था और उन्होंने इन लोगों की तुलना जेबरा डॉग से कर दी. दरअसल लालू इस बात से गुस्सा थे कि उनकी सुरक्षा में कमी कर दी गई है. इस पर जदयू के प्रवक्ताओं ने कह दिया कि उन्हें क्या जरूरत है सुरक्षा की, जिनका बेटा कहता है घर में घुसकर मारेंगे. इसी पर गुस्साए लालू ने कई तरह के डॉग का नाम लेते हुए कहा कि ''ये सब अभी जो डॉग पाल के रखा है, ये सब बयान दे रहा है कि लालू को क्या जरूरत है सुरक्षा की.''
यह भी पढ़ें : जिस तेजप्रताप को पीएम मोदी ने 'किशन कन्हैया' कहा वह उनकी खाल उधेड़ने की धमकी क्यों दे रहे हैं?
जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि लालूजी खुद को दबंग कहते हैं तो आज परेशान क्यों हैं. बेटा, नेता के घर में घुसकर मारने की बात करता है और लालू जी डरते हैं? पहले की सरकार की मेहरबानी थी, जो जेड प्लस सुरक्षा मिली थी. संजय सिंह ने कहा कि सजायाफ्ता को सुरक्षा क्यों मिले? वैसे भी लालूजी को तिहाड़ जेल जाना है वहां काफी सुरक्षा पहले से ही है.
VIDEO : सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी
लालू यादव अपने बेटे के आपत्तिजनक बयान पर सफाई देने बैठे थे मगर खुद की ज़ुबान पर काबू नहीं रहा और एक तरह से गाली देते हुए उन्होंने जदयू के प्रवक्ताओं पर ही आपत्तिजनक टिप्पणी करके एक बार फिर बयानबाजी की हवा को और तेज कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Yadav