बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव.
- तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना
- राजद नीतीश के भाजपा से जुड़ने की वजह सृजन घोटाले को मानता है
- नीतीश पहले भी कह चुके हैं जिसके पास सबूत है वो सीबीआई के पास जाए
पटना:
जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार लालू यादव के बयानों को गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन राजद प्रमुख लालू यादव के बाद अब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनपर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पास ऐसा कौन सा रहस्यमयी दस्तावेज है जिससे नीतीश जी डरे और सहमे हैं ? हालांकि तेजस्वी ने अपने बातों के समर्थन में कुछ और नहीं कहा है.
यह भी पढ़ें : दिवाली के बाद तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में फिर होंगे सक्रिय
चाहे लालू हों या तेजस्वी या उनकी पार्टी राजद पिछले दो महीनों से यह आरोप लगातार लगाते रहे हैं कि नीतीश भाजपा के साथ गए तो उसके पीछे सृजन घोटाला है. हालांकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का कहना है कि तेजस्वी से अच्छा कोई नहीं जानता कि महगठबंधन क्यों टूटा और भाजपा के साथ गठबंधन कैसे हुआ.
VIDEO: नीतीश कुमार की मर्ज़ी से मुख्यमंत्री नहीं बनेगा तेजस्वी: लालू
जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह का कहना हैं सृजन के बहाने तेजस्वी और लालू यादव अपने घोटालों को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं. संजय सिंह का आरोप है कि हर बार किसी ना किसी जांच एजेंसी से पूछताछ के बाद लालू और तेजस्वी को ये दिव्य ज्ञान प्राप्त होते हैं, जब नीतीश जी ने सार्वजनिक मंच से चुनौती दी है कि किसी के पास अगर उनके खिलाफ साक्ष्य है तब जांच कर रही सीबीआई के सामने दे. लेकिन यहां सब कुछ प्रचार पाने के लिए कर रहे हैं.
मोदी जी और अमित शाह के पास ऐसा क्या रहस्यमयी दस्तावेज़ है जिससे नीतीश जी इतने विचलित,डरे और सहमे हुए है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 16, 2017
यह भी पढ़ें : दिवाली के बाद तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में फिर होंगे सक्रिय
चाहे लालू हों या तेजस्वी या उनकी पार्टी राजद पिछले दो महीनों से यह आरोप लगातार लगाते रहे हैं कि नीतीश भाजपा के साथ गए तो उसके पीछे सृजन घोटाला है. हालांकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का कहना है कि तेजस्वी से अच्छा कोई नहीं जानता कि महगठबंधन क्यों टूटा और भाजपा के साथ गठबंधन कैसे हुआ.
VIDEO: नीतीश कुमार की मर्ज़ी से मुख्यमंत्री नहीं बनेगा तेजस्वी: लालू
जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह का कहना हैं सृजन के बहाने तेजस्वी और लालू यादव अपने घोटालों को ढंकने की कोशिश कर रहे हैं. संजय सिंह का आरोप है कि हर बार किसी ना किसी जांच एजेंसी से पूछताछ के बाद लालू और तेजस्वी को ये दिव्य ज्ञान प्राप्त होते हैं, जब नीतीश जी ने सार्वजनिक मंच से चुनौती दी है कि किसी के पास अगर उनके खिलाफ साक्ष्य है तब जांच कर रही सीबीआई के सामने दे. लेकिन यहां सब कुछ प्रचार पाने के लिए कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejaswi Yadav, Nitish Kumar