विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2019

पीएम मोदी के बिहार में दूसरे एम्‍स के निर्माण संबंधी बयान पर तेजस्‍वी ने उठाया सवाल

राज्य में दूसरे एम्स के निर्माण की घोषणा 2015 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी. इस मामले के जानकार मानते हैं कि यह मामला केंद्र और बिहार के बीच अहंकार की लड़ाई बन गया है.

पीएम मोदी के बिहार में दूसरे एम्‍स के निर्माण संबंधी बयान पर तेजस्‍वी ने उठाया सवाल
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव (फाइल फोटो)
पटना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के बरौनी में कहा कि जहां राज्य में एक एम्‍स (All India Institute of Medical Sciences) पटना में सुचारू रूप से काम कर रहा है वहीं दूसरा एम्स बनाने का काम चल रहा है. प्रधानमंत्री के इस बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है. राज्य में दूसरे एम्स के निर्माण की घोषणा 2015 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी लेकिन सच्चाई यही है कि इस एम्स का निर्माण कहां होगा इसकी न तो राज्य सरकार को जानकारी है और न ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर कोई फ़ैसला लिया है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसी को आधार बनाकर रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद ट्वीट किया...

 

इस मामले के जानकार मानते हैं कि यह मामला केंद्र और बिहार के बीच अहंकार की लड़ाई बन गया है. जहां केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वि‍नी चौबे अपने गृह ज़िले भागलपुर में दूसरे एम्स के निर्माण पर अड़े हुए हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा थी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दरभंगा स्थित दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को देख भालकर वहीं एम्स का निर्माण कराए. लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ये संभव नहीं है. इत तरह यह पूरा निर्माण खटाई में पड़ गया है और अब शायद चुनाव पूर्व यह संभव भी नहीं है.

VIDEO: राहुल गांधी में PM बनने की योग्यता : तेजस्वी यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Prime Minister Narendra Modi, AIIMS In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com