विज्ञापन

मजदूरों की टारगेट किलिंग और CRPF पर हमले के मास्टरमाइंड लतीफ भट समेत दो आतंकी एनकाउंटर में ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा एनकाउंटर हुआ है. इसमें लश्कर के आतंकी कमांडर लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है. इसमें उसका एक साथी भी मारा गया है.

मजदूरों की टारगेट किलिंग और CRPF पर हमले के मास्टरमाइंड लतीफ भट समेत दो आतंकी एनकाउंटर में ढेर
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी कमांडर लतीफ भट को एनकाउंटर में मार गिराया
  • लतीफ भट के साथ उसके एक साथी को भी सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर किया गया है
  • लतीफ भट सीआरपीएफ पर हुए हालिया हमले और मजदूरों की टारगेट किलिंग का मुख्य साजिशकर्ता था
कुलगाम:

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा एनकाउंटर हुआ है. इसमें लश्कर के आतंकी कमांडर लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है. इसमें उसका एक साथी भी मारा गया है. लतीफ भट पिछले दिनों सीआरपीएफ पर हुए हमले और मजदूरों की टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड था. उसे मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है. बीते कई दिनों से उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा था. अब्दुल लतीफ भट के आतंकवाद से जुड़ने की कहानी भी चर्चा में रही है. 22 साल का लतीफ कभी कारपेंटर का काम करता था, लेकिन फिर आतंकी संगठन का हिस्सा बन गया. 

सुरक्षा बलों के अनुसार वह कश्मीर घाटी का इकलौता सक्रिय आतंकवादी था, जो स्थानीय मूल का था. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. वह कुलगाम जिले के ही एक गांव का रहने वाला था. उसने 12वीं तक की पढ़ाई के बाद कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद वह एक जगह पर कारपेंटर के तौर पर काम करने लगा था. वह 19 नवंबर 2025 को अपना घर से लापता हो गया था. परिवार ने उसके गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस बरामद नहीं कर सकी. अंत में जानकारी मिली थी कि वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter In Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com