मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बिजनेस की पिच पर भी मास्टर हैं. सचिन को संन्यास लिए एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू और सालाना कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है. सचिन की बिजनेस समझ कैसी है यह आप उनके आजाद इंजीनियरिंग में किए गए निवेश से समझ सकते हैं. और साल 2023 से निवेश के बाद से लेकर अभी तक इस शेयर ने सचिन को सालाना करीब 21.09 गुना रिटर्न दिया है, तो वहीं प्रतिशत में यह सालाना करीब 128 % बैठता है. पिछले एक महीने में यह शेयर ऊपर नीचे होता रहा है. पिछले दिवाली से लेकर आज तक पिछले हफ्ते में इसमें गिरावट भी हुई, लेकिन समग्र रूप से यह आज की तारीख में सचिन तेंदुलकर को पिछले तीन साल में लॉन्गटर्म कैपिटल गेन टैक्स (12%) चुकाने के बाद भी सौ करोड़ रुपये ऊपर की कमाई करा चुका है.
यह भी पढ़ें: तुम्हारे होने से घर खास है... अंजलि के लिए सचिन तेंदुलकर का पोस्ट वायरल, ताजा हुई 36 साल पुरानी प्रेम कहानी
पिछले एक हफ्ते में आई गिरावट (4.18 करोड़ से 4.32 करोड़ कम हुआ)
पिछले एक सप्ताह (8 नवंबर मुहूर्त ट्रेडिंग से आज 16 नवंबर तक) में यदि रविवार 8 नवंबर को दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के बंद भाव (₹2,501.30) से आज 16 नवंबर 2026 के सुबह के स्तर (₹2,402.80–₹2,406.00) की तुलना करें, तो शेयर में बढ़त के बजाय ₹95.30 से ₹98.50 प्रति शेयर (लगभग -3.81% से -3.94%) की गिरावट आई है (13 नवंबर तक यह साप्ताहिक गिरावट कुछ रिपोर्ट्स में -4.49% तक दर्ज थी. मतलब इस ट्रेलिंग कमजोरी से पिछले एक हफ्ते में सचिन की हिस्सेदारी का काल्पनिक मूल्य लगभग ₹4.18 करोड़ से ₹4.32 करोड़ कम हुआ है.
निवेश के बाद से आज की तारीख (16 नवंबर 2026) तक सचिन को कुल कितने प्रतिशत मुनाफा
सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च 2023 को आजाद इंजीनियरिंग में ₹5 करोड़ का निवेश किया था. स्टॉक स्प्लिट और बोनस के बाद उनके पास 4,38,210 शेयर आए और औसत खरीद लागत ₹114.10 प्रति शेयर रही. (नोट: दिसंबर 2023 के आईपीओ में उन्होंने ऑफर फॉर सेल के तहत अपने शेयर नहीं बेचे थे. हालांकि 1% से कम हिस्सेदारी होने से तिमाही शेयर होल्डिंग डेटा में उनका व्यक्तिगत नाम सार्वजनिक नहीं होता. इसलिए यह गणना उनके सभी 4,38,210 शेयर अभी भी बरकरार रहने की मान्यता पर आधारित है.
(( नोट: ये आंकड़े बाजार के अनुमानों पर आधारित हैं. बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ ही मुनाफ में कुछ +, - हो सकता है))
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं