विज्ञापन

झारखंड: दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे RJD विधायक नरेश सिंह, संतुलन बिगड़ते ही गिरे पड़े

झारखंड के पलामू जिले के घासीदाग गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. गांव पहुंचने के लिए धुरिया नदी पार करनी थी, इसलिए विधायक एक दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठकर नदी पार करने लगे.

NDTV

झारखंड के पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत घासीदाग में राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां धुरिया नदी पार करने के दौरान विधायक एक दलित व्यक्ति के कंधे पर सवार हो गए. 

नदी के बीच धारा में संतुलन बिगड़ने के कारण विधायक और उन्हें कंधे पर उठाने वाला शख्स दोनों ही पानी में गिर गए. नदी में पानी घुटने तक ही था और इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. 

गांव में जाने के लिए नदी पार करना पड़ता है

घासीदाग पंचायत में एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें बिश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह को आमंत्रित किया गया था. विधायक सोमवार देर शाम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव पहुंचे थे. घासीदाग गांव में प्रवेश करने के लिए धुरिया नदी को पार करना अनिवार्य था. 

नदी में पानी होने के कारण विधायक खुद पैदल जाने के बजाय एक दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठ गए. लेकिन जैसे ही वह व्यक्ति विधायक को लेकर नदी के बीच पहुंचा, तेज बहाव और लड़खड़ाते कदमों के कारण दोनों पानी में गिर पड़े.

यह भी पढ़ें: मुंबई-कोलकाता एअर इंडिया फ्लाइट से हाईजैक अलर्ट, दमदम एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Palamu, Bishrampur, RJD MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com