- RJD ने पटना में लोक भवन तक मार्च किया, जिसमें तेजस्वी और मीसा भारती समेत कई नेता शामिल हुए.
- पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.
- हिरासत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि सरकार युवाओं से डरी हुई है, हम आंदोलन जारी रखेंगे.
बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. तेजस्वी की अगुआई में TRE-4 के तहत 32 हजार शिक्षकों की भर्ती और डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने की मांग को लेकर लोक भवन की ओर पैदल मार्च शुरू हुआ. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद सियासी तनाव और ज्यादा बढ़ गया. इस मार्च में आरजेडी के सांसद, विधायक और कई सीनियर नेता शामिल थे.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जो सत्ता आया है, उनका जाना तय है. कोई हमेशा के लिए नहीं होता, सबका हिसाब किया जाएगा.
#WATCH | Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, "The government is afraid of the youth, the public... No government is permanent; every government has to go one day... We have the support of everyone..." https://t.co/CDwiSLWwaW pic.twitter.com/xeWHVEi60E
— ANI (@ANI) August 19, 2026
बड़ी तादाद में आरजेडी के समर्थक उस पुलिस व्हीकल की छत पर चढ़ गए, जिसमें तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया था.
तेजस्वी यादव का संकल्प!
प्रोटेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक छात्रों को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक विपक्ष अपना आंदोलन जारी रखेगा. उन्होंने कहा, "हम तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता. हम लड़ाई जारी रखेंगे. हम जेल जाने से नहीं डरते. हम हमेशा छात्रों के अधिकारों, बेरोजगारी को कम करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे."
#WATCH | Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, "We will keep the fight on. We are not afraid of the jail... We will always raise our voice for the rights of the students, curb unemployment, stop paper leaks, transparency in examinations..." https://t.co/IVXiCa49M6 pic.twitter.com/vTIIgnxnIM
— ANI (@ANI) August 19, 2026
ये भी पढ़ें: LIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में
मीसा भारती भी मार्च में हुईं शामिल...
आरजेडी सांसद मीसा भारती भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुईं. उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और बिहार में छात्रों व युवाओं के सामने आ रही चुनौतियों से जुड़े मुद्दे उठाए.
सिवान की घटना पर राज्य सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए भारती ने दावा किया कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह माना था कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान AK-47 का इस्तेमाल किया गया था.
ये भी पढ़ें: राहुल और अखिलेश सड़क पर, तेजस्वी कहां? बिहार की राजनीति में क्यों उठ रहे हैं सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं