विज्ञापन

बिहार MLC चुनावः प्रशांत किशोर के प्रत्याशी के लिए 50 हजार रसगुल्ले बनवा रहे अनंत सिंह, नॉमिनेशन आज

पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव में जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है. नामांकन के दिन 50 हजार रसगुल्ले बांटने की तैयारी हो रही है.

बिहार MLC चुनावः प्रशांत किशोर के प्रत्याशी के लिए 50 हजार रसगुल्ले बनवा रहे अनंत सिंह, नॉमिनेशन आज
चुनाव से पहले रसगुल्लों की राजनीति, 50 हजार मिठाइयों की तैयारी
अल्टर्ड बाय NDTV
  • जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ खुलेआम उतरे अनंत सिंह, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन पर बंटेंगे 50 हजार रसगुल्ले
  • AK-47 केस का जिक्र कर अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर साधा था निशाना
  • अनंत सिंह बोले- ये किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें कोई सिंबल नहीं होता है
पटना:

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मोकामा विधायक ने अपनी ही पार्टी के पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है. नामांकन के दिन 50 हजार रसगुल्ले बांटने की तैयारी ने इस सियासी लड़ाई को और दिलचस्प बना दिया है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर पुराने राजनीतिक विवादों और AK-47 मामले को लेकर आरोप लगाए हैं, जबकि नीरज कुमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बताया है.

अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जेडीयू ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि पार्टी के विधायक अनंत सिंह इस फैसले से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह का समर्थन करने की घोषणा की है. यही नहीं, उनके नामांकन के अवसर पर शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी की गई है. जानकारी के अनुसार, नामांकन के दिन समर्थकों के बीच वितरण के लिए करीब 50 हजार रसगुल्ले बनवाए गए हैं, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है.

अनंत सिंह बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

अनंत सिंह ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा, 'जनता मेरी मालिक है, हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा. 500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे. बहुत उम्मीदवार लड़ रहे हैं सब हारेंगे. ये किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें कोई सिंबल नहीं होता है.'

पुराने विवाद का हवाला

अनंत सिंह का कहना है कि नीरज कुमार के साथ उनका विवाद नया नहीं है बल्कि काफी पुराना है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज कुमार अतीत में भी उनके खिलाफ राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. इसी वजह से वह उनका समर्थन नहीं कर सकते. अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन जन सुराज उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह के साथ रहेगा और वह चुनाव प्रचार में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

AK-47 मामले का भी किया था जिक्र

मोकामा विधायक ने वर्ष 2019 के चर्चित AK-47 मामले का भी उल्लेख किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें उस मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी और उनके घर में AK-47 रखवाने की साजिश रची गई थी. अनंत सिंह ने इस मामले को लेकर नीरज कुमार पर सवाल उठाते हुए उनके नार्को टेस्ट की मांग भी की थी.

नीरज कुमार ने आरोपों को किया खारिज

जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अनंत सिंह के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. उनका कहना था है कि यदि किसी के पास कोई साक्ष्य है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है. नार्को टेस्ट की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई फैसला अदालत ही कर सकती है. नीरज कुमार ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी रहा है और वह पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : नहीं माने अनंत सिंह, कहा- MLC चुनाव में जब्त करवाएंगे नीरज सिंह की जमानत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar MLC Election, Anant Singh, Neeraj Kumar, Anuj Kumar Singh, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com