विज्ञापन
2 minutes ago

India vs Sri Lanka LIVE Score, Asian Games 2026 Semi-Final: एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम इस मुकाबले मेें सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ उतरी है. जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. वहीं आज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तीनों ही खेल रहे हैं. देखना मजेदार होगा कि कौन बैटिंग की शुरुआत करता है. वहीं पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. ऐसे में आज की विजेता टीम गोल्ड के लिए पाक से भिड़ेगी.

India vs Sri Lanka LIVE Score: Asian Games 2026 Men's Cricket Semi-Final Updates

India vs Sri Lanka Live Score: संजू सैमसन आउट

संजू सैमसन आउट हुए. संजू गेंद को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए. बोल्ड हुए. थरिंदु ने बहुत शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने देखा कि सैमसन फिर से पीछे हट रहे हैं, इसलिए उन्होंने गेंद को काफ़ी तेजी से और थोड़ा आगे की तरफ़ फेंका. यह गेंद सैमसन के लिए बहुत अच्छी थी. वह शॉट खेलने में देर कर बैठे और गेंद सीधे मिडिल और लेग स्टंप पर जा लगी.

India vs Sri Lanka Live Score: अभिषेक आउट

ओह...अभिषेक शर्मा को जाना होगा. अभिषेक फिर से जगह बनाकर इसे ऑफ-साइड की तरफ मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह गेंद उतनी फुल नहीं होती और घूमकर बाहर की ओर निकलती है. अभिषेक गलत लाइन पर खेलते हैं और गेंद बल्ले के मोटे किनारे से लगकर हवा में उछलती हुई शॉर्ट थर्ड मैन के पास चली जाती है. अभिषेक सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए.

1.2 ओवर: भारत 12/1 
 

India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका की अच्छी शुरुआत

थारिन्दु रत्नायके ने श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाई है. उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 6 रन दिए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने चौका लगाया है.  पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही है. ऐसे में देखना मजेदार होगा कि अभिषेक और वैभव कैसे खेलते हैं.

India vs Sri Lanka Live Score: शुरू हुआ एक्शन

चलिए एक्शन शुरू हुआ. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद खेलेंगे. उनके साथ दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा है. इसका मतलब है कि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे.

India vs Sri Lanka LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो
 

India vs Sri Lanka LIVE Score: वैभव, संजू, अभिषेक तीनों खेल रहे


हालांकि, अभी तक भारत की प्लेइंग इलेवन की शीट तो सामने नहीं आई है, लेकिन ब्रॉडकास्टर ने बताया है कि वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा तीनों ही आज खेल रहे हैं. इसके अलावा बुमराह की भी वापसी हुई है. अर्शदीप को मौका नहीं मिला है. भारत सिर्फ एक तेज गेंदहबाज के साथ उतरा है.

India vs Sri Lanka LIVE Score: श्रीलंका ने जीता टॉस


श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है

India vs Sri Lanka LIVE Score: भारत की संभावित इलेवन


टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

India vs Sri Lanka LIVE Score: बुमराह की तय है वापसी

जापान के खिलाफ़ होने वाले इकलौते T20I मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था, लेकिन अब उनकी वापसी की उम्मीद है और वे संभवतः यश ठाकुर की जगह लेंगे. श्रीलंकाई टीम के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है, लेकिन ज़्यादातर खिलाड़ियों को इंटरनेशनल अनुभव है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वे उलटफेर कर सकते हैं.

India vs Sri Lanka LIVE Score: पाकिस्तान फाइनल में


पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा दिया है. अगर टीम इंडिया ने अपने सेमीफाइनल में भारत को हराया तो एक हाई फ्रोफाइल मैच देखने को मिलेग. थोड़ी देर में भारतीय टीम एक्शन में होगी.

India vs Sri Lanka LIVE Score: कैसा है मौसम


पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच उसी मैदान पर हो रहा है जहां आज ही बाद में भारत और श्रीलंका का मुक़ाबला होना है.अभी निशियो में धूप खिली है और आसमान में कहीं-कहीं बादल भी हैं.हालांकि, ताज़ा मौसम रिपोर्ट के मुताबिक़ कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में 20-20 ओवर का पूरा मैच होने की उम्मीद है.

India vs Sri Lanka LIVE Score: स्वागत है आपका


नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. थोड़ी ही देर में भारत-श्रीलंका मैच शुरू होने वाला है. इस मैच की विजेता टीम गोल्ड मेडल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. थोड़ी देर में टॉस होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com