विज्ञापन

दिल्ली में छात्राओं के लिए बनेगा खास SOS ऐप: एक क्लिक पर पहुंचेगी पुलिस, डार्क स्पॉट की होगी पहचान

Delhi Student Safety App: दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज के पास हुए गैंगरेप के बाद से ही छात्राओं ने सेफ्टी को लेकर सवाल उठाए हैं. इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने तमाम बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए.

दिल्ली में छात्राओं के लिए बनेगा खास SOS ऐप: एक क्लिक पर पहुंचेगी पुलिस, डार्क स्पॉट की होगी पहचान
छात्राओं की सेफ्टी के लिए ऐप बनाने की तैयारी

कालका जी के पार्क में एक लड़की के साथ हुए गैंगरेप के बाद अब एक student safety app बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इस ऐप के जरिए छात्राएं अपने अनुभव के आधार पर डार्क स्पॉट की पहचान करके भेज सकती हैं. इस ऐप में SOS बटन के चलते रियल टाइम अलर्ट महिला के परिवार और पुलिस के पास जाएगा. साथ ही रियल टाइम अपनी लोकेशन को भी अपने दोस्तों और परिजनों को भेज सकती हैं. ऐप के जरिए छात्रा हर वक्त पुलिस, पिंक बूथ और इलाके के नोडल अधिकारी से जुड़ी रहेगी. यही नहीं अगर कोई ई-रिक्शा, कैब या बस चालक दुर्व्यवहार करता है तो उसकी भी शिकायत इस ऐप से की जा सकती है. 

एलजी ने बैठक में दिए निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति समेत कई महिला कॉलेजों के प्रिंसिपल, PWD, पुलिस और MCD के अधिकारियों के साथ बैठक करके कई कदम उठाने को कहा है. उपराज्यपाल ने छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक student safety app जल्द से जल्द तैयार करने को कहा है. जिसमें रियल टाइम खतरों की पहचान करके तुरंत मदद पहुंचाने की खूबी हो.

कॉलेजों के डार्क स्पॉट पर युद्धस्तर पर काम हो 

उपराज्यपाल ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पिंक बूथ बने और पुलिस की गश्त संवेदनशील जगहों पर ज्यादा हो. सभी पार्कों की लाइट ठीक होगी और पुलिस की गश्त शाम को बढ़ाई जाएगी.  MCD को आदेश दिया गया है कि कॉलेजों के आसपास के अतिक्रमण और अनाधिकृत जगहों की पहचान करके तुरंत वहां से हटाया जाए. ई-रिक्शा की कनेक्टिविटी और किराए को भी नियमित करने पर जोर दिया गया. साथ ही हर 15 दिन पर छात्रों के लिए उठाए गए कदम की समीक्षा होगी. 

हर कॉलेज पर एक नोडल अधिकारी होगी 

हर कॉलेज पर छात्रों की सुरक्षा के लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा ताकि छेड़खानी और परिसर की सुरक्षा पर त्वरित कार्रवाई हो सके. कॉलेज के बाउंड्री से सटे टैक्सी स्टैंड, शौचालय, अवैध वेंडर और ढलान को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे असामाजिक तत्वों के इकट्ठा होने की संभावना नहीं रहे.

ये भी पढ़ें - ChatGPT और AI से पढ़ाई होगी आसान? जानिए कैसे स्मार्ट तरीके से पढ़कर बढ़ा सकते हैं नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Students, Kalkaji Park Gangrape, Women Safety App, Du Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com