फाइल फोट
- गुजरात में चुनाव प्रचार न करने पर नीतीश को लिया आड़े हाथ
- जदयू प्रवक्ता संजय झा ने कहा कभी अपने भाई की धमकी पर भी दें सफाई तेजस्वी
- स्टार प्रचारक की सूची से नदारद है बिहार सीएम नीतीश का नाम
पटना:
गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा जारी की गई सूची ने विपक्ष को एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला करने का मौका दे दिया है. दरअसल, पार्टी द्वारा जारी किए गए स्टार प्रचारक की लिस्ट में से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम ही नदारद है. इस निर्णय को लेकर सूबे के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए हैं. तेजस्वी ने ट्वीट कर नीतीश से पूछा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि आखिर वह गुजरात में अपनी पार्टी के लिए प्रचार के लिए क्यों नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि गुजरात में उनकी पार्टी के पचास से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके बावजूद भी वह वहां प्रचार करने नहीं जा रहे.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने क्यों पूछा, क्या नीतीश कुमार अगले चुनाव में JDU के सीएम कैंडिडेट होंगे
तेजस्वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के नगरपालिका चुनाव में सभाओं को सम्बोधित कर सकते हैं वह इतने बड़े राज्य में प्रचार क्यों नहीं कर सकते. जदयू के नेताओं का मानना हैं कि पार्टी का आकलन है कि नीतीश प्रचार करें या नहीं लेकिन चुनाव परिणाम पर उसका कोई ख़ास असर नहीं दिखेगा.
यह भी पढ़ें: RJD की राष्ट्रीय परिषद बैठक में हुआ फैसला, तेजस्वी के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी आगामी चुनाव
हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले अपने भाई द्वारा सुशील मोदी को दिए धमकी पर बोलना चाहिए. उन्हें दूसरी पार्टी कैसे चुनाव लड़े और किससे प्रचार करवाए यह पूछने का नैतिक अधिकार भी बचा हैं क्या ? झा ने तेजस्वी से पूछा कि दूसरों से सवाल करने से पहले एक बार अपने गिरेबान में झाँक के देख लेना बेहतर होता है. चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि जदयू इस वक्त राष्ट्रीय पार्टी बनने के नाम पर गुजरात में एक वोट कटवा की भूमिका निभाने के मकसद से मैदान मे है.
VIDEO: नीतीश कुमार पर बरसे लालू यादव व पार्टी के अन्य नेता
पार्टी का मुख्य मकसद शरद यादव गुट के उमीदवारों को हराना या भाजपा के उम्मीदवारों की मदद करना है. इसलिए पार्टी अधिकांश आदिवासी या पटेल बहुल इलाक़ों में चुनाव लड़ रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nitish Kumar, Tejashvi Prasad Yadav, Gujarat Election 2017