विज्ञापन

तेज प्रताप ने ज‍िसे क‍िया था न‍िलंब‍ित उसे फ‍िर बनाया अपना PA, 11 महीने में ही खत्‍म कर द‍िया 6 साल का 'वनवास'

तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल को पार्टी से निकालने के बाद नया पीए रख ल‍िया है. वो कोई और उनका पुराना पीए मिशाल स‍िन्ह ही हैं, ज‍िन्हें प‍िछले साल न‍िकाल द‍िया था.  

तेज प्रताप ने ज‍िसे क‍िया था न‍िलंब‍ित उसे फ‍िर बनाया अपना PA, 11 महीने में ही खत्‍म कर द‍िया 6 साल का 'वनवास'
तेज प्रताप यादव ने मिशाल सिन्हा को अपना नया पीए नियुक्त किया है.

तेज प्रताप यादव ने म‍िशाल स‍िन्‍हा को अपना नया पीए न‍ियुक्‍त क‍िया है. प‍िछले साल जुलाई में उन्हें पार्टी से 6 साल के ल‍िए न‍िकाल द‍िया गया था. तेज प्रताप ने अब उन्हें जनशक्‍त‍ि दल में महत्‍वपूर्ण पद देते हुए फिर न‍िजी सहायक बनाया है. तेज प्रताप की न‍िजी तस्‍वीरों को सोशल मीड‍िया अकाउंट्स पर शेयर करने के ल‍िए म‍िशाल स‍िन्‍हा को न‍िकाला गया था.

षड्यंत्र करने का आरोप लगा था 

म‍िशाल स‍िन्‍हा को न‍िलंब‍ित करने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा था क‍ि म‍िशाल स‍िन्हा उनके यहां रहकर उनका काम देखते थे. उनके ख‍िलाफ षड्यंत्र क‍िया, ज‍िसका ऑड‍ियो, वीड‍ियो और अन्‍य सबूत म‍िले थे, इसल‍िए म‍िशाल स‍िन्‍हा को स्‍थायी रूप निलंब‍ित क‍िया गया था.

मोतीलाल को पार्टी से निकाला   

म‍िशाल स‍िन्‍हा को न‍िकालने के बाद मोतीलाल यादव को अपना न‍िजी सच‍िव न‍ियुक्‍त क‍िया था. कल 23 जून को मोतीलाल पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद जनशक्‍त‍ि जनता दल के राष्‍ट्रीय महासच‍िव पद से न‍िकाल द‍िया.  साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को भंग कर द‍िया. नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन का गठन करेंगे. उन्होंने सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट करके जानकारी दी है. तेज प्रताप ने घर में चोरी करने की वजह से मोतीलाल को पार्टी से न‍िकाला है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मोतीलाल पर चोरी का मुकदमा 

पुल‍िस को दी तहरीर में बताया था क‍ि उनके न‍िजी सच‍िव मोतीलाल ने 22 जून की  रात्रि 11:30 बजे घर में चोरी करके भाग रहा था. उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा.

20 लाख कैश सहित सामान चोरी 

बताया क‍ि  मोतीलाल राय ने नकदी सह‍ित अन्‍य कीमती सामान चोरी कर ल‍िया. अलमारी से 20 लाख रुपये कैश, जो पार्टी फंड की राश‍ि थी, 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड ड‍िस्‍क, एक आई-पैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो का लैपटॉप और  4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन लेकर भाग गया. पुल‍िस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ल‍िया. 

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव के PA की पत्‍नी आईं सामने, रोते हुए बोलीं- मेरे पत‍ि सुरक्षित हैं या नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap, Tej Pratap Patna, PA, Patna News In Hindi, Tej Pratap News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com