बिहार प्रशासनिक सेवा में 100 से ज्यादा अधिकारियों प्रमोशन का तोहफा दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, कई अधिकारियों को उप सचिव, अवर सचिव, अपर समाहर्ता और संयुक्त सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है. प्रमोशन के साथ अब इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी.
भानु प्रकाश, अजय कुमार और नजर हुसैन को अपर सचिव बनाया गया है. जबकि सुशील कुमार मिश्र, जागृति प्रभात और वंदना कुमारी उपसचिव पद पर प्रमोट किए गए हैं. संयुक्त सचिव पद पर प्रमोट होने वाले अधिकारियों में कनक बाला, मो. नदीमुल गफ्फार, अनिल कुमार सिंह, कुमार विनोद, विनय कुमार ठाकुर, रविश किशोर, राजेश कुमार, रविंद्र नाथ गुप्ता, अजीत कुमार, राजीव राठौर, शैलेश कुमार और रवींद्र कुमार शामिल हैं.
अपर समाहर्ता के पद पर दीवान जफर हुसैन खां, कुंदन कुमार, संजय सिंह, शंभु शरण पांडेय, पुरुषोत्तम, मो. अतहर, राकेश रंजन, किरण सिंह, पुष्पेश कुमार, सुधीर कुमार, प्रभात चंद्र, मो. आफाक अहमद, प्रियरंजन राजू, मो. नुरुल ऐन, अमरेंद्र कुमार, बिनोद कुमार, मो. राशिद हुसैन, वीरेंद्र कुमार, रेणु कुमारी, डॉ. नुरुल हक सिवानी को प्रमोट किया गया है.
यह भी पढ़ें- बिहार में Toll Tax को लेकर बड़ा बदलाव, प्राइवेट गाड़ियां फ्री, इन वाहनों से होगी अब वसूली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं