विज्ञापन

तेज प्रताप यादव के PA की पत्‍नी आईं सामने, रोते हुए बोलीं- मेरे पत‍ि सुरक्षित हैं या नहीं

तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया. अब उनकी पत्‍नी अपने पत‍ि को खोज रही हैं और सीएम से न्‍याय की मांग कर रही हैं. 

तेज प्रताप यादव के PA की पत्‍नी आईं सामने, रोते हुए बोलीं- मेरे पत‍ि सुरक्षित हैं या नहीं
तेज प्रताप यादव के पीए की पत्नी प्रीति ने चोरी के आरोप को बेबुनियाद बताया.

तेज प्रताप यादव के PA मोतीलाल राय की पत्‍नी प्रीति भारती ने कहा क‍ि उनके पत‍ि लापता हैं. उनका मोबाइल फोन भी 4-5 द‍िन से बंद आ रहा है और घर भी नहीं आए. कल रात करीब 8 बजे तेज प्रताप के मोबाइल फोन से वीड‍ियो कॉल पर आख‍िरी बार पत‍ि मोतीलाल से बात हुई थी. तब से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है. प्रीत‍ि ने बताया क‍ि उन्हें पुल‍िस से पता चला क‍ि उनके पत‍ि आवास पर नहीं हैं, और वे डरी हुई हैं.

"मेरे पति कहां हैं" 

पीटीआई से बात करते हुए प्रीति ने कहा, "मेरे पत‍ि कहां हैं. पता नहीं वो सुरक्षित हैं भी या नहीं. तेज प्रताप के फोन से बात हुई तो हमने पूछा क‍ि आपका फोन कहां तो उन्होंने कहा क‍ि भैया (तेज प्रताप यादव) ल‍िए हैं."

"चोरी का आरोप बेबुनियाद"

प्रीत‍ि ने कहा, "मेरे पत‍ि पर चोरी की एफआईआर इसल‍िए हुई, क्‍योंक‍ि मैंने तेज प्रताप के पास जाने से रोक द‍िया था. मैंने कहा था कि जब तक उनका मामला (अनुष्‍का का व‍िवाद) शांत नहीं हो जाता तब तक आपको नहीं जाना है, इसल‍िए तेज प्रताप यादव ने मेरे पत‍ि पर मुकदमा कराया. यह सब आरोप बेबुन‍ियाद है. हमको अपने पत‍ि पर पूरा भरोसा है. हम लोग घर में अकेले सुरक्षित भी नहीं हैं."

प्रीत‍ि ने कहा क‍ि 10 से 12 पुल‍िसकर्मी हमारे घर पहुंचे, और पूछताछ कर रहे थे. घर से 6 मोबाइल फोन लेकर गए. प्रीत‍ि ने पत‍ि के सुरक्षा की मांग की है. 

तेज प्रताप ने पीए पर कराया चोरी का केस 

तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये कैश और सोना-चांदी सह‍ित अन्‍य सामान चोरी हो गया. उन्होंने पटना के सच‍िवालय थाने में अपने न‍िजी सहायक मोतीलाल राय के ख‍िलाफ तहरीर देकर चोरी करने का आरोप लगाया है. तहरीर के आधार पर पुल‍िस मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने तहरीर में बताया क‍ि 22 जून की रात्रि 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा. दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि उक्त चोरी मोतीलाल राय द्वारा की गई है. 

20 लाख कैश और सोना-चांदी चोरी 

तेज प्रताप ने पुल‍िस को दी तहरीर में बताया क‍ि उनके न‍िजी सहायक मोतीलाल राय ने नकदी सह‍ित अन्‍य कीमती सामान चोरी कर ल‍िया. मोतीलाल राय वैशाली ज‍िले के मनियारपुर में बिशनपुर सैद अली का रहने वाला है.  तेज प्रताप के घर में रखी अलमारी से 20 लाख रुपये कैश, जो पार्टी फंड की राश‍ि थी, 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड ड‍िस्‍क, एक आई-पैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो का लैपटॉप और  4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये कैश और सोना-चांदी चोरी, PA मोतीलाल फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Patna, Patna Police, Tej Pratap Patna, Motilal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com