विज्ञापन

ब‍िहार: सरकारी स्‍कूल के क्‍लासरूम में श‍िक्षक कर रहे च‍िकन पार्टी, सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो वायरल

वीड‍ियो वायरल होने के बाद जब स्‍कूल के टीचरों से पूछा गया तो उन्होंने क‍िसी भी पार्टी में शाम‍िल होने की बात से इनकार कर द‍िया. 

ब‍िहार: सरकारी स्‍कूल के क्‍लासरूम में श‍िक्षक कर रहे च‍िकन पार्टी, सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो वायरल
स्कूल के क्लासरूम में चिकन पार्टी करते दिखे शिक्षक. (वीडियो का स्क्रीनशॉट)

बिहार के मोतिहारी जिले से एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ शिक्षक स्कूल परिसर के भीतर क्‍लासरूम में ‘चिकन पार्टी' करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, यह मामला आदापुर प्रखंड के यूएमएस उचीडीह स्कूल का बताया जा रहा है. वीडियो में आधा दर्जन शिक्षक कक्षा में बैठकर खाना बनाते और खाते दिखाई दे रहे हैं.

शराब पर भी हो रही बातचीत 

इस दौरान कथित रूप से शराब को लेकर बातचीत भी सुनाई दे रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह की चर्चा ने विभागीय नियमों और नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.  शिक्षा विभाग समय-समय पर शिक्षकों के लिए दिशा-निर्देश जारी करता है, ताकि वे छात्रों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर सकें. हालांकि, इस घटना ने इन निर्देशों के पालन पर संदेह पैदा कर दिया है. 

शिक्षक ने पार्टी में शामिल होने किया इनकार 

वीडियो में यह भी देखा गया कि कुछ शिक्षक भोजन की कड़ाही को दिखाते हुए फोटो और वीडियो बना रहे हैं. घटना के सामने आने के बाद जब संबंधित शिक्षक से इस बारे में पूछताछ की गई, तो उन्होंने ऐसी किसी पार्टी में शामिल होने की बात से इनकार किया.

डीईओ बोले- नोटिस भेजेंगे

इस मामले में जब मोतिहारी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राजन ग‍िर‍ि से मिलने के लिए बोला गया, तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात बताई. फोन पर राजन ग‍िर‍ि ने बताया क‍ि मामला उनके संज्ञान में है, और आज कारण बताओ नोटिस भेजने की बात कही.  यूएमएस उचीडीह स्कूल के प्रिंसिपल प्रभु पासवान से जब इस बारे में जानकारी के लिए एनडीटीवी ने फोन किया तो उन्होंंने फोन नहीं उठाया.

(इनपुट- पंकज वर्मा)

यह भी पढ़ें: राजस्थान के अनोखे चोर, घर में घुसकर जूते ट्राई करते, फिट आते तो पहनकर चले जाते; गहने-पैसे को छूते तक नहीं    

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Teacher Chicken Party, Government School, Classroom, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com