प्रतीकात्मक फोटो.
- बुधवार को मौसम साफ रहेगा और उमस भरी गर्मी जारी रहेगी
- मौसम विभाग ने कहा, अगले दो दिन में हो सकती है बारिश
- पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने के आसार
पटना:
बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान साफ है और सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है. इस दौरान उमस भरी गर्मी का दौर भी जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और उमस भरी गर्मी जारी रहेगी. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं. राज्य के लोगों को भारी बारिश के लिए अभी दो से तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा.
वीडियो देखें : उत्तर भारत में गर्मी से बुरा हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, भागलपुर का 26.8 डिग्री, गया का 27.2 डिग्री और पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, गया का 36.7 डिग्री, भागलपुर का 37.2 डिग्री और पूर्णिया का 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar, Heat, Mate Department, Rain