विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2018

दुर्गा पूजा में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी का किया राज्याभिषेक, कही यह बात...

शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐलान कर दिया कि उन्होंने दुर्गा मां के चरणों में तेजस्वी का राज्याभिषेक कर दिया है और उसके अच्छे दिन आए या नहीं शुभ दिन आने वाले हैं.

दुर्गा पूजा में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी का किया राज्याभिषेक, कही यह बात...
पटना में दुर्गा डाक बंगला स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में तेजस्वी के साथ पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा.
पटना: हर साल दुर्गा पूजा में पटना के डाक बंगला चौराहे पर बिहार की राजनीति के दिग्गज सप्तमी के दिन दर्शन करने आते हैं. लेकिन इस साल पटना साहेब से BJP सांसद  शत्रुघ्न सिन्हा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ पहुंचे और एक साथ पूजा-अर्चना की. इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐलान कर दिया कि उन्होंने दुर्गा मां के चरणों में तेजस्वी का राज्याभिषेक कर दिया है और उसके अच्छे दिन आए या नहीं शुभ दिन आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें : मीसा भारती का बयान और ये 15 बातें, 'किंगमेकर' अपने ही 'राजकुमारों' के सामने हैं बेबस?

पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिहारी बाबू ने कहा कि वह दुर्गा मां के चरणों में राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन दुर्गा मां के चरणों में इतना ज़रूर कहना चाहते हैं कि नवरात्रि के इस घड़ी में जैसे साथ हैं वैसे साथ रहेंगे. विजयी भव कहते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि उनके अंदर क्षमता है शक्ति है और बिहार के लिए भक्ति है, इसलिए वह राज्य के भविष्य हैं.

यह भी पढ़ें :  क्या लालू यादव पहली बार लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से वंचित रह जाएंगे?

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहारी बाबू उनके अभिभावक के समान हैं, जो परिवार के बुरे वक़्त में भी साथ खरे हैं. साथ-साथ पूजा पंडाल घूमने पर तेजस्वी ने कहा कि यह मौक़ा मिला है तो वह छोड़ना नहीं चाहते, लेकिन एक साथ पूजा पंडाल के भ्रमण का राजनीतिक अर्थ लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में बिहारी बाबू राजद के टिकट पर पटना साहेब से चुनाव मैदान में कूद सकते हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी जगह अलग समय में आने का कार्यक्रम है, लेकिन दोनो के बीच नज़दीकियां ने राजनीतिक कयास के बाज़ार को फिर गर्म कर दिया है.

VIDEO : तेजस्वी का राज्याभिषेक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha, Tejashwi Yadav, Durga Puja 20118
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com