आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के प्रकरण को लेकर अनुष्का के भाई आकाश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. आकाश ने कहा कि अनुष्का यादव मेरी छोटी बहन है, उसका जो भी फैसला होगा, हम पूरी मजबूती के साथ एक बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए और एक अच्छा भविष्य जो होगा मेरी बहन का, हम उसके साथ खड़े हैं.
तेज प्रताप यादव बलात्कारी नहीं है- अनुष्का के भाई आकाश यादव
उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर निकाले जाने की हम कड़ी निंदा करते हैं. क्या तेज प्रताप यादव बलात्कारी हैं? नहीं ना... ये मुगल-ए-आजम चल रहा है क्या? ये वो दौर नहीं है, जब प्रेम विवाह करने पर हत्या कर दी जाती थी. ये संविधान का दौर है, कानून है. आज आप ऐसा नहीं कर सकते. व्यस्क होने के नाते ये किसी का नैतिक अधिकार है कि वो किसी से बात करे, प्यार करे और शादी करे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

वहीं शादी को लेकर आकाश ने कहा कि लड़का और लड़की की ओर से ही अगर बातें सामने आए तो ही बेहतर होगा कि इन दोनों ने कब शादी की. उन्होंने कहा कि जो इसमें इंवॉल्व हैं, वो लोग बोलेंगे तो ज्यादा इंपैक्ट पड़ेगा.
तेजस्वी ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकलवाया- आकाश यादव
उन्होंने कहा कि दोनों व्यस्क हैं और निजी फैसले पर बोलने का अधिकार उन्हें ही हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के मालिक होने के नाते तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकलवा दिया, घर से निकलवा दिया. ऐसे में मैं अपनी बहन का बड़ा भाई होने के नाते मैं उसे गोली नहीं मारूंगा.
बहन के चरित्र पर उठ रहे सवालों का सही समय पर देंगे जवाब- आकाश
आकाश ने कहा कि अनुष्का यादव अभी हमारे घर पर है. हमारा बस एक ही लाइन में कहना है कि जो भी घटना हो रही है, जो सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. उसी के माध्यम से सारी जानकारी हम लोगों को मिल रही है, अन्यथा हम लोगों को किसी बात की जानकारी नहीं थी. लालू परिवार को लेकर आकाश यादव ने सलाह देते हुए कहा कि मेरी बहन के ऊपर जो चरित्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उनको हम सही समय पर जवाब देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं