विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2019

मुलायम सिंह यादव ने संसद में पीएम मोदी की तारीफ की तो राबड़ी देवी बोलीं- उनकी उमर हो गई है...

धानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ और उनके दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना वाले मुलायम सिंह यादव के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया आई है.

मुलायम सिंह यादव ने संसद में पीएम मोदी की तारीफ की तो राबड़ी देवी बोलीं- उनकी उमर हो गई है...
राबड़ी देवी (फाइल फोटो)
पटना:

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बयान कि ' मेरी कामना है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें' पर सियासत गर्महै और इस पर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ और उनके दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना वाले मुलायम सिंह यादव के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया आई है. राबड़ी देवी ने कहा है कि मुलायम सिंह की बोली कोई मायने नहीं रखती है. बता दें कि 16वीं लोकसभा के संसद सत्र के आखिरी दिन मुलायम सिंह ने कहा था कि हमारी कामना है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें. 

पीएम मोदी को लेकर मुलायम सिंह के बयान पर बहू अपर्णा यादव बोलीं- उनके बयान में जरूर कोई कारण होगा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने लोकसभा में पीएम मोदी को लेकर दिए गए मुलायम सिंह यादव के बयान पर कहा कि 'उनकी उमर हो गई है. याद नहीं रहता है कब क्या बोल देंगे. उनकी बोली का कोई मायने नहीं रखता है.' बता दें कि राबड़ी देवी रिश्ते में मुलायम सिंह यादव की समधिन लगती हैं. 

मुलायम सिंह की पीएम मोदी के लिए कामना : सपा हुई दुखी, कांग्रेस को अपना फायदा नजर आया

इससे पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा, "उनके बयान (मुलायम सिंह यादव के लोकसभा में दिए बयान) के पीछे कोई कारण होना चाहिए, हालांकि उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी थीं, सत्तापक्ष हो या विपक्ष... बड़े हमेशा आशीर्वाद ही देते हैं, लेकिन आशीर्वाद का अर्थ चुनाव जीत लेना नहीं होता... उसके लिए कड़ी मेहनत की ज़रूरत होती है. उनकी शुभकामनाएं सभी के साथ हैं."

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले दलों के नेताओं के पारंपरिक संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि हमारी कामना है कि जितने सदस्य इस सदन में हैं, सबके सब एक बार फिर लौटकर आएं. उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर खुशी जताई. मुलायम यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके कामकाज के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके साथ मिलजुलकर काम किया है.  सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हमारी बधाई है और हमारी कामना है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें.  

संसद में मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान, 'हमारी कामना है कि नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का ऐसा रहा रिएक्शन

मुलायम यादव ने ये बातें एक से ज्यादा बार कहीं और इस दौरान सदन में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. खास बात यह है कि मुलायम सिंह जिस वक्त यह बोल रहे थे, उस वक्त उनके पास ही सोनिया गांधी भी मौजूद थीं, जो मुस्कुरा रहीं थीं. 

VIDEO : नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Former Bihar CM Rabri Devi, Rabri Devi, Aparna Yadav, Mulayam Yadav, Mulayam Singh Yadav, Aparna Yadav Reacts On Mulayam's Statement, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com