विज्ञापन

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में पीके की निर्णायक बढ़त पर क्या बोलीं उनकी पत्नी?

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में इस निर्णायक बढ़त के बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव विधायक बनाने का नहीं था, लेकिन सरकार के कामकाज पर इसे जनमत माना जा सकता है. उनकी पत्नी ने विधानसभा की जनता को शुक्रिया कहा.

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में पीके की निर्णायक बढ़त पर क्या बोलीं उनकी पत्नी?
फाइल फोटो
NDTV
पटना:

Bankipur Bypoll: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत लगभग तय हो चुकी है. प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ जाह्ववी दास ने इस शानदार बढ़त के बीच बांकीपुर की जनता का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा, मैं बांकीपुर की जनता का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करती है. प्रशांत ने इसके लिए बहुत मेहनत की है."

 जाह्नवी मूल रूप से असम के गुवाहाटी से आती हैं. उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की हैं. पेशे से डॉक्टर जाह्नवी जब यूएन के एक हेल्थ प्रोग्राम का हिस्सा थीं, तब उनकी पहली बार प्रशांत किशोर से मुलाकात हुई, जो पहले से ही यूएन के साथ काम कर रहे थे. 

प्रशांत किशोर ने क्या कहा? 

बांकीपुर में इस निर्णायक बढ़त के बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव विधायक बनाने का नहीं था, लेकिन सरकार के कामकाज पर इसे जनमत माना जा सकता है. 

प्रशांत ने कहा कि जनता की क्या राय है और उसकी क्या प्राथमिकता यह बताने की कोशिश जनता ने की है. प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी का बैकग्राउंड आपराधिक है और उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पद पर नहीं रहना चाहिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यह मांग रहेगी कि बिहार का ऐसा विकास हो कि यहां से पलायन बंद हो जाए.मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील करता हूं कि किसी बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए. 

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव में 'नीतीश कुमार' ने की मदद, 300 से ज्यादा एजेंटों ने कैसे किया हेल्प?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bankipur, Prashant Kishor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com