बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है. 22 वें राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनावी मैदान में हैं. प्रशांत किशोर भले ही पहली बार चुनाव लड़ रहे हों लेकिन उन्हें राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता है.
बांकीपुर चुनाव के लिए भी प्रशांत ने बूथ मैनेजमेंट के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. इसके लिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार नीतीश कुमार का साथ लिया. मकसद साफ था हर बूथ पर वोट की दोहरी निगरानी रखना.
प्रशांत ने निर्दलीय उम्मीदवार को साथ क्यों लिया?
प्रशांत किशोर बूथ मैनेजमेंट को लेकर बेहद सतर्क थे. वे किसी भी कीमत पर वोटिंग के आंकड़ों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहते थे. इसके लिए रणनीति यह बनाई गई कि प्रशांत किशोर की टीम के अपने बूथ एजेंटों के अलावा, बांकीपुर उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे नीतीश कुमार के एजेंटों को भी मैदान में उतारा गया.
प्रशांत किशोर ने नीतीश के इस नेटवर्क का पूरा सहयोग लिया. बांकीपुर के करीब 300 से भी ज्यादा बूथों पर नीतीश कुमार के बूथ एजेंट मुस्तैदी से तैनात किए गए थे, ताकि प्रशांत किशोर की टीम को हर बूथ से सीधा और सटीक फीडबैक मिल सके. लेकिन 300 बूथों पर निगरानी कर रहे नीतीश कुमार के एजेंट होने के बावजूद 22 राउंड तक उन्हें सिर्फ 101 वोट मिले हैं.
#WATCH | Bihar | Jan Suraaj workers in Patna celebrate as Prashant Kishor continues to lead in Bankipur bypoll
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur bypoll counting update- Round 22 of 31: Jan Suraaj, chief Prashant Kishor, has widened his lead to 12,809 votes over the BJP candidate. pic.twitter.com/xWJZE991aH
बांकीपुर में क्या हाल है?
अपनी जीत को लेकर आश्वत हो चुके प्रशांत किशोर खेमे में जश्न का माहौल है. इस मजबूत जन समर्थन के बीच प्रशांत किशोर आज काउंटिंग के दिन पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए. प्रशांत किशोर बड़े अंतर से बीजेपी के नीरज सिन्हा से आगे हैं. प्रशांत किशोर पद यात्रा करते हुए काउंटिंग सेंटर एएन कॉलेज की ओर गए. उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थन मौजूद है.वे रंग-गुलाल लगाते हुए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: LIVE: बांकीपुर, दतिया में झटका के बीच मांजलपुर में BJP की बड़ी जीत, 30 हजार से अधिक वोटों से जीते सतीश पटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं