विज्ञापन

ब‍िहार: लूटपाट के आरोपी से पूछताछ करने घर पहुंची पुल‍िस टीम पर हमला, 3 पुल‍िसकर्मी घायल   

पुल‍िस लूट के आरोपी से पूछताछ कर रही थी, इतने में आरोपी के परिजन पुल‍िसकर्म‍ियों से धक्‍का मुक्‍की करने लगे. इस दौरान स्‍थ‍ित‍ि बेकाबू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. (रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार)

ब‍िहार: लूटपाट के आरोपी से पूछताछ करने घर पहुंची पुल‍िस टीम पर हमला, 3 पुल‍िसकर्मी घायल   
पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर लूट के आरोपी ने हमला कर दिया. (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र में रव‍िवार देर रात लूट के आरोपी ने परिजनों के साथ पुल‍िस टीम पर हमला कर द‍िया. लूट कांड में पूछताछ करने पुलिस का परिजनों ने विरोध किया. इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और मारपीट की स्थिति बन गई. घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि 2 महिलाओं के भी चोटिल होने की बात कही जा रही है. पुल‍िस ने एक आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. 

24 मई को ज्वेलर्स से लूट 

रव‍िवार (24 मई) देर रात करीब साढ़े 8 बजे फहतेपुर चौक के पास एक मछरगांव के ज्‍वेलर्स शंभू सोनी से लूट हो गई थी. आरोप है क‍ि दुकान बंद करके जा रहे थे, तभी ननकी कुमार आया, 50 हजार रुपये और करीब 1 लाख के गहने लूटकर फरार हो गया. वह फहतेपुर चौक का ही रहने वाला है. योगापट्टी थाने की पुलिस आरोपी ननकी कुमार के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी.  

पुलिस कार्रवाई के विराेध पर बिगड़ी बात 

इसी दौरान ननकी कुमार के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया, और जमकर हंगामा होने लगा. पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिसमें पुल‍िस के 3 जवान घायल हो गए. ननकी कुमार पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. 

घटना की सूचना पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ननकी को गिरफ्तार कर लिया है. थाने में उससे पूछताछ की जा रही है.

आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ  

सदर एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस लूट पाट के आरोपी के घर पूछताछ के लिए गई थी. इसी दौरान उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया, जिसके बाद विवाद और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई. उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: पिता का सपना था बेटा बने IAS, युवक फॉर्म भरना ही भूल गया! फिर कुछ ऐसा किया कि पहुंच गया जेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com