विज्ञापन

अफेयर से खफा प‍िता ने शादीशुदा बेटी का घोंटा गला, 26 द‍िन बाद पुल‍िस ने कब्र से न‍िकाली लाश तो खुला रहस्य

बेटी की हत्‍या में प‍िता के अलावा मां और भाई भी शाम‍िल थे. लाश को पहले नदी में बहाया फ‍िर बाहर न‍िकालकर म‍िट्टी में दफना द‍िया. 

अफेयर से खफा प‍िता ने शादीशुदा बेटी का घोंटा गला, 26 द‍िन बाद पुल‍िस ने कब्र से न‍िकाली लाश तो खुला रहस्य
पुलिस ने 26 दिन बाद कब्र से लाश निकाली.

बिहार के नवादा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. पकरीबरावां अनुमंडल के धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में पिता ने अपनी 20 साल की शादीशुदा बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात में मृतका की मां और भाई शाम‍िल थे. हत्या के बाद शव को पहले नदी में फेंका, और फिर सबूत मिटाने के लिए उसे जमीन में दफना दिया. करीब 26 दिनों बाद पुलिस ने शव बरामद कर मामले का खुलासा क‍िया. मृतका की पहचान धरहरा गांव निवासी नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है. 

दो साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, नंदिनी की शादी करीब दो साल पहले राजस्थान में हुई थी. कुछ समय तक ससुराल में रहने के बाद वह मायके लौट आई थी. बताया जा रहा है कि उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता था, और इसी को लेकर परिवार में तनाव बढ़ गया था.

हत्या कर लाश नदी में फेंकी 

पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 अप्रैल की रात पिता बिरजू चौधरी ने पत्नी लखिया देवी और बेटे जितेंद्र चौधरी के साथ मिलकर नंदिनी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर कौड़ीहारी नदी में फेंक दिया गया,  ज‍िससे किसी को घटना की जानकारी न हो सके.

26 दिनों तक दबाकर रखा मामला

कुछ दिनों बाद शव नदी में ऊपर दिखने लगा. इससे आरोपी घबरा गए. पुलिस के अनुसार, इसके बाद पिता और बेटे ने शव को नदी से निकालकर दूसरी जगह ले जाकर मिट्टी खोदकर दफना दिया. घटना करीब 26 दिनों तक दबाकर रखी गई, और गांव में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

पुलिस के सामने उगला सच

रविवार को पुलिस को मामले की सूचना मिली. इसके बाद धमौल थाना पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका के पिता, मां और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान तीनों टूट गए और हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के चाल-चलन से नाराज था, जिसके कारण हत्या की. बेटी का दूसरे लड़के से अफेयर था. बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी, इसलिए मार डाला. 

 निशानदेही पर शव की बरामदगी

आरोपी बेटे जितेंद्र चौधरी की निशानदेही पर सोमवार सुबह पुलिस ने कौड़ीहारी नदी किनारे खुदाई कर शव बरामद किया. शव निकलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी, पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: लूटपाट के आरोपी से पूछताछ करने घर पहुंची पुल‍िस टीम पर हमला, 3 पुल‍िसकर्मी घायल   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Daughter Affair, Father Murder Married Daughter, Mystery, Police Exhumed Body, 26 Days Later Dead Body Found
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com