विज्ञापन

पवन स‍िंह ने मां भलूनी भवानी से मांगी थी मन्‍नत, पूरी होते ही पहुंच गए मत्‍था टेकने 

बीजेपी ने भोजपुरी गायक स्‍टार पवन स‍िंह को एमएलसी प्रत्‍याशी बनाया है. ऐलान होते ही मां भलूनी भवानी के दरबार पहुंच गए.  

पवन स‍िंह ने मां भलूनी भवानी से मांगी थी मन्‍नत, पूरी होते ही पहुंच गए मत्‍था टेकने 
पवन सिंह मां भलूनी भवानी के दरबार पहुंचे तो उनके चाहने वालों ने सेल्फी ली. (Photo- NDTV)

रोहतास: भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा. 5 जून को भारतीय जनता पार्टी ने ब‍िहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) के लिए उम्मीदवार घोषित क‍िया. रविवार 7 जून को पवन सिंह दिनारा स्थित प्रसिद्ध मां भलूनी भवानी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंदिर परिसर में उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. 

पवन सिंंह को बधाई दी  

भाजपा ने बिहार विधान परिषद के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस सूची में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नाम सबसे ऊपर रखा गया है. पार्टी द्वारा एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. उनके प्रशंसक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

भलूनी धाम में उमड़ा जनसैलाब

एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पवन सिंह का यह पहला रोहतास दौरा था. उनके दिनारा पहुंचने की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग वहां जुट गए. मां भलूनी भवानी धाम परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली.

 पवन सिंंह के साथ ली सेल्फी  

समर्थकों में अपने चहेते भोजपुरी स्टार की एक झलक पाने की होड़ लगी रही. कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने और तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए.  मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में “पवन सिंह जिंदाबाद” तथा “भोजपुरी के पावर स्टार” जैसे नारों की गूंज सुनाई देती रही. 

भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पुलिस और प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.  हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. 

मां की पूजा-अर्चना

दिनारा पहुंचने के बाद पवन सिंह सीधे मां भलूनी भवानी धाम पहुंचे. उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और समर्थकों का दोनों हाथ उठाकर अभिवादन किया. मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना भी की. 

कौन सी मन्नत हुई पूरी?

पवन सिंह के इस दौरे को लेकर सबसे अधिक चर्चा उनकी उस मन्नत की हो रही है, जो उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मां भलूनी भवानी के दरबार में मांगी थी. बताया जाता है कि उस समय उन्होंने किसी सदन का सदस्य बनने की कामना की थी. अब भाजपा द्वारा बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनकी यह मन्नत पूरी होती नजर आ रही है. 

मां भलूनी भवानी में गहरी आस्था 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पवन सिंह मां भलूनी भवानी के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और समय-समय पर यहां आकर पूजा-अर्चना करते रहे हैं. एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनका यहां पहुंचना इसी आस्था का प्रतीक माना जा रहा है. 

पवन सिंह के रोहतास दौरे के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की. 

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP-JDU के 4-4 उम्मीदवारों का ऐलान, पवन सिंह, निशांत, संजय मयूख बने कैंडिडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Pawan Singh, BJP Candidate, MLC Election 2026, Bhojpuri Star Pawan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com