Patna Today News Live: NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. तो पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्पष्ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.
कल की प्रमुख खबरों में पटना में पिछले दिनों हुई फायरिंग घटना के बाद खान सर समेत उनके सहयोगियों को बड़ी राहत मिली है. पटना व्यवहार न्यायालय ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है. इसके अलावा बिहार सरकार ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस विभाग में DSP के पद पर नियुक्त किया है. कल, शुक्रवार, 19 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं-
Patna News Live Updates: खान सर के मैनेजर और बॉडीगार्ड्स की जमानत पर 20 जून को होगी सुनवाई
आकाश यादव पर तेज प्रताप ने दर्ज कराई FIR
पटना में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके पूर्व सहयोगी आकाश यादव के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. शुक्रवार देर रात तेज प्रताप ने पटना के सचिवालय थाना में आकाश यादव, उनकी बहन अनुष्का यादव, उनके माता-पिता और मंजीत यादव सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसे लेकर उन्होंने एनडीटीवी पर इंटरव्यू दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
पटना में 15 किलोग्राम गांजा के साथ 1 युवक गिरफ्तार
पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम देते हुए 15 किलोग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुद्धाकोलोनी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एल एंड टी यार्ड की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की. पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता एवं सतर्कता के साथ पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके कब्जे से दो पिट्ठू बैग में रखा हुआ कुल 15 किलोग्राम गांजा, 01 मोबाइल फोन एवं ₹2,250 नकद बरामद किया गया है.
#पटना_पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- 15 किलोग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार !
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) June 20, 2026
दिनांक 19.06.2026 को #बुद्धाकोलोनी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एल एंड टी यार्ड की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी… pic.twitter.com/aVjsXmQ8uO
CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ बुलाई बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बैठकों का दौर तेज कर दिया है. इस क्रम में आज राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए अपने सरकारी आवास पर पुलिस के बड़े अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई है.
तेज प्रताप यादव ने गिनाए हत्या की साजिश रहने वालों के नाम
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का कहना है कि, 'आठ लोग मेरी और मेरे पिता की हत्या करवाना चाहते हैं, आकाश यादव ने इस साजिश को रचा है और उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
VIDEO | Patna, Bihar: "Eight individuals want to have me and my father murdered; Aakash Yadav orchestrated the conspiracy; FIR has been filed against all of them," says Janshakti Janata Dal President Tej Pratap Yadav.#PatnaNews #TejPratapYadav
— Press Trust of India (@PTI_News) June 20, 2026
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/1Aj48ucJ1C
पटना में आज होगी बारिश या गर्मी बरपाएगी कहर? पढ़ें IMD का अलर्ट
पटना में आज यानि 20 जून को मौसम गर्म बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2 डिग्री कम है. तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन लोगों को उमस और गर्मी से अभी पूरी राहत नहीं मिली है.
#न्यूनतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/EBeCyCeiXE
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 20, 2026
नीट री-एग्जाम के लिए पटना में मॉक ड्रिल
NEET की दोबारा परीक्षा से पहले आज देश भर में एक मॉक ड्रिल की जा रही है. इस क्रम में पटना में एक तय परीक्षा केंद्र पर की गई मॉक ड्रिल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि दोबारा परीक्षा से पहले सभी इंतजाम पूरे हैं.
#WATCH | Patna, Bihar: A nationwide mock drill is being held today ahead of the NEET re-examination. Visuals of the mock drill conducted at a designated exam centre to ensure that all arrangements are in place ahead of the re-examination. pic.twitter.com/JKOYd9RRKr
— ANI (@ANI) June 20, 2026