विज्ञापन

पटना में सड़क हादसे के बाद फैली हिंसा, बेकाबू भीड़ ने पुलिस की 3 गाड़ियों में लगाई आग

पटना में एक सड़क हादसे के बाद हिंसा फैल गई और बेकाबू भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी. भारी पुलिस बल ने मुश्किल से हालातों को संभाला है. फिलहाल, आगजनी करने वालों की पहचान की जा रही है.

पटना में सड़क हादसे के बाद फैली हिंसा, बेकाबू भीड़ ने पुलिस की 3 गाड़ियों में लगाई आग
पटना में सड़क हादसा हिंसा का कारण बन गया.
ANI

Patna Violence: बिहार की राजधानी पटना में जीरो माइल इलाके के पास एक तेज रफ्तार बस ने गुरुवार दोपहर एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया. आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे (NH-30) पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर आगजनी की. उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 जीप, 1 चेक पोस्ट और कई बसों को आग के हवाले कर दिया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें कई स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे. 

फिलहाल हालात सामान्य

बवाल बढ़ता देख जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा. पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि हिंसक घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने साफ किया कि शव को सड़क से हटा लिया गया है और यातायात अब पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है.

(ज्यादा जानकारी का इंतजार है...)

ये भी पढ़ें:- डेटिंग ऐप पर मिले, IT जॉब छोड़ी; आज यूट्यूबर बनकर 1.1 करोड़ कमा रहा यह कपल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna Violence, Road Accident, Patna Police, Patna News Today, Bihar Violence Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com