जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव के ड्राइवर को धमकी मिली है. चोरी के मामले में गवाही से जुड़ी धमकियों के बाद दोनों पति-पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. ड्राइवर अनिल यादव का कहना है कि, गवाही में मेरा नाम आया था. मुझे गवाही देने से रोकने के लिए मेरी पत्नी को धमकी दी गई, अब हम औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं.
ड्राइवर अनिल यादव ने बताया कि, मुझे और मेरी पत्नी को मिल रही धमकियों से हम डरे हुए हैं. उन्होंने बताया कि, "यह घटना रात में हुई. मैं तेज प्रताप के साथ ड्यूटी पर था. ड्राइवर अनिल यादव की पत्नी रंजू देवी ने बताया कि, 'रात में मैं घर पर अकेली थी, मेरे पति काम पर गए थे. वे तेज प्रताप यादव के ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं. चोरी का कोई मामला है. उन्होंने मुझसे कहा कि अनिल से गवाही न देने को कहूं. उन्होंने कहा कि अगर अनिल ने गवाही दी, तो वे हमारे पूरे परिवार का अपहरण कर लेंगे."
#WATCH | Patna, Bihar: Driver of JJD Chief Tej Pratap Yadav and his wife file complaint over alleged threats related to testimony in theft case.
— ANI (@ANI) June 27, 2026
Driver, Anil Yadav, says, “My name came up in the testimony. My wife was threatened to stop me from testifying, which has left us… pic.twitter.com/pE6WDn9FqW
ड्राइवर अनिल यादव की पत्नी रंजू देवी ने क्या क्या बताया?
#WATCH | Patna, Bihar: Wife of driver Anil Yadav, Ranju Devi says, “I was alone at home at night, my husband had gone to work. He works as a driver for Tej Pratap Yadav…there has been some theft case…they asked me to tell Anil not to testify…they said that if Anil testified,… pic.twitter.com/nCZbqgNWx2
— ANI (@ANI) June 27, 2026
दरअसल, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में लिखित शिकायत देकर नकद राशि और अन्य कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है. शिकायत में उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा कि मोतीलाल राय ने उनके पटना स्थित 42, हार्डिंग रोड आवास से लगभग 20 लाख रुपए नकद तथा अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लिया. मोतीलाल राय उनके निजी सहायक के रूप में कार्यरत था. उनके अनुसार यह नकद राशि पार्टी फंड से संबंधित थी.
शिकायत के मुताबिक चोरी गए सामान में 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोनी कंपनी की चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन शामिल हैं. आवेदन में तेज प्रताप यादव ने दावा किया था कि घटना 22 जून 2026 की रात की है.
ड्राइवर अनिल यादव ने देखा बाउंड्री फांदकर भागते
उन्होंने कहा कि रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और आवास पर रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा. दोनों को उन्होंने इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है। पूर्व मंत्री ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और चोरी गए नकद एवं सामान की शीघ्र बरामदगी कराई जाए।
पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं