विज्ञापन

जेडीयू में RCP सिंह की एंट्री का रास्ता साफ! नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अटकलें, पार्टी में ही विरोध शुरू

कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने करीब 4 साल बाद मुलाकात की. इसी के साथ उनकी पार्टी में वापसी को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है. जानिए इस मुलाकात पर जेडीयू के पूर्व नेता ने क्या कहा.

जेडीयू में RCP सिंह की एंट्री का रास्ता साफ! नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अटकलें, पार्टी में ही विरोध शुरू
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RCP सिंह की मुलाकात.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RCP सिंह की तस्वीर ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत के बाद ही आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. उनकी नीतीश कुमार से करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई. आरसीपी सिंह पिछले कुछ वक्त से नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश कर रहे थे. लंबे इंतजार के बाद दोनों की मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. इस मुलाकात के साथ ही उनकी पार्टी में वापसी की अटकलें भी तेज हो गई हैं. हालांकि, इसका विरोध भी काफी देखा जा रहा है. जदयू के कई नेता आरसीपी सिंह की वापसी के पक्ष में नहीं है.  

जनसुराज में विलय की थी पार्टी

कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह की जेडीयू में नंबर-2 की हैसियत थी. इस दौरान वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महासचिव भी रहे. करीब 4 साल पहले साल 2022 में उन्होंने जेडीयू का साथ छोड़ दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद अपनी पार्टी बनाई और उसका विलय जनसुराज में किया. शनिवार (27 जून) को उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनसे बातचीत हुई और मुलाकात बहुत आत्मीय रही. 

"नीतीश कुमार के साथ सालों तक काम किया, रिश्ता वैसा ही है"

उन्होंने पार्टी में वापसी के सवाल पर कहा, "इंतज़ार करना चाहिए और देखना चाहिए. 4 साल बाद नीतीश बाबू (नीतीश कुमार) से मिला और यह बहुत अच्छी मुलाकात थी. मैं JDU का कोई छोटा-मोटा नेता नहीं हूं. हम सबने साथियों की तरह साथ काम किया है और सभी के साथ हमारी अच्छी समझ रही है. इसलिए स्वाभाविक है कि हमारा रिश्ता वैसा ही है."

यह भी पढ़ेंः आकाश को बोलकर पूरी फैमिली उठवा लेंगे, पत्नी के साथ थाने पहुंचा तेज प्रताप यादव का ड्राइवर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Nitish Kumar, RCP Singh, JDU, Bihar News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com