विज्ञापन

नेपाल से बिहार आ रहा था जाली नोट बनाने वाला पेपर, हथियार के साथ दो गिरफ्तार... एक हुआ फरार

नेपाल की सीमा से बिहार में जाली नोट बनाने वाला पेपर लाया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने उसे सीमापार करते ही गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि एक फरार हो गया. (बेतिया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

नेपाल से बिहार आ रहा था जाली नोट बनाने वाला पेपर, हथियार के साथ दो गिरफ्तार... एक हुआ फरार
Bihar News:

नेपाल बॉर्डर इलाके में जहां भनसार को लेकर सख्ती देखी जा रही है. वहीं नेपाल की ओर से तस्करी का सामान बिहार आ रहा है. हालांकि यह नई बात नहीं है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नेपाल से जाली नोट बनाने वाला पेपर तस्करी कर लाया जा रहा था. खबर बेतिया से है, जहां कंगली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है. त्रिवेणी घोड़ासहन पुल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से जाली नोट बनाने वाला संदिग्ध कागज, एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.

हालांकि इस दौरान तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पूर्वी चंपारण के दरपा थाना क्षेत्र के ज्वाला सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी दिलीप कुमार की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से जाली नोट और हथियार लेकर तीन बदमाश इस इलाके से गुजरने वाले हैं. इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और जांच अभियान के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया. फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कंगली थाना  क्षेत्र में दो व्यक्ति हथियार के साथ जाली नोट लेकर आ रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक देसी कट्टा और कुछ सफेद कागज बरामद हुए. संभव तो उसे पेपर का उपयोग जाली नोट छापने में किया जाता हो. लेकिन उसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. उसकी जांच की जा रही हैं.

यह भी पढ़ेंः Bihar:'सेफ्टी' के नाम पर नकली पुलिस का असली खेल, युवक की सोने की चेन और अंगूठी उड़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Currency Paper Smuggling, Nepal To Bihar Smuggling, Bettiah Police Action, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com