विज्ञापन

टीम इंडिया की हार में मिला कप्तान अय्यर को बड़ा हथियार, इंग्लैंड में हो सकता है और घातक, लगातार खिलाएंगे गंभीर?

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार को जल्द भुलाकर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारियों में जुटना चाहेगी. वहीं इस दौरे से पहले कप्तान अय्यर को एक बड़ा हथियार मिला है.

टीम इंडिया की हार में मिला कप्तान अय्यर को बड़ा हथियार, इंग्लैंड में हो सकता है और घातक, लगातार खिलाएंगे गंभीर?
Captain Shreyas Iyer got big weapon in Team India defeat

भारतीय क्रिकेट टीम को रविवाक को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ और मेजबान टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली हार भारत को के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में कोई सीरीज जीतने में सफल हुई. हालांकि, अय्यर एंड कंपनी इस हार को जल्द से जल्द भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी, क्योंकि सामने इंग्लैंड का दौरा है. इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी और उससे पहले भारत को एक बड़ा हथियार मिला है, जो इंग्लिश कंडीशन में घातक साबित हो सकता है. 

डेब्यू पर चमके प्रिंस यादव

आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस यादव ने डेब्यू पर तीन विकेट झटके. चार ओवर के स्पैल में उन्होंने सिर्फ 22 रन दिए. ओवरकास्ट कंडीशन में इस गेंदबाज ने कहर बरपाया. उनकी फेंकी 24 गेंदों में सिर्फ दो पर आइरिश बल्लेबाज बाउंड्री लगा पाए. प्रिंस के तरशक में सभी तीर थे, जिससे उन्होंने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया. पेस, स्लो, स्विंग, प्रिंस ने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया. 

इंग्लैंड में होंगे घातक

इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाती है. गेंद स्विंग भी होती है और सीम भी. ऐसे में प्रिंस यहां पर काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. प्रिंस ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे. प्रिंस को भारतीय इलेवन में प्रसिद्ध की जगह शामिल किया गया था, जो पहले टी20 में काफी महंगे साबित हुए थे. प्रसिद्ध भारत को विकेट दिलाते हैं, लेकिन रन भी खूब लुटाते हैं. दूसरी तरफ प्रिंस हैं, जिन्होंने विकेट तो लिए ही, रन देने में भी कंजूशी की.

क्या गंभीर देंगे मौका?

बड़ा सवाल यह है कि क्या अब प्रिंस यादव को लगातार मौके दिए जाएंगे? आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में 3 विकेट लेने वाले प्रिंस को क्या इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती इलेवन का हिस्सा बनाया जाएगा? और अगर कोई मैच खराब जाता है तो क्या मैनेजमेंट उन पर भरोसा जताएगा? यह कई सवाल हैं, जिनका जवाब गंभीर और टीम मैनेजमेंट के पास है और आने वाले दिनों में इसका पता फैंस को भी चल जाएगा.

यह भी पढ़ें: पहली ही सीरीज में श्रेयस अय्यर के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस शर्मनाक लिस्ट में बनाई जगह

यह भी पढ़ें: जय मूंदड़ा का कमाल, टीम इंडिया धड़ाम, टीम इंडिया को चित करने वाला खोज रहा नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Yadav, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com