बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का कहना है कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के तृणमूल कांग्रेस के लिए रणनीतिकार के रूप में काम करने से संबंधित जो सवाल हैं उसके बारे में लोग भूल जाएं और आगे बढ़ें अब यह कोई मुद्दा नहीं रहा. नीतीश कुमार सोमवार को अपने लोक संवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. प्रशांत किशोर के बारे में सवाल पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा, 'अब इसका क्या लेना देना है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कह दिया हैं'. नीतीश ने आगे कहा, 'भूल जाइये और आगे बढ़िए कोई और बात कीजिए.' इससे पूर्व नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि प्रशांत किशोर ख़ुद सफ़ाई देंगे और बताएंगे जिसके बाद उम्मीद जतायी जा रही थी कि प्रशांत विस्तार से पार्टी की बैठक में इस मुद्दे पर बोलेंगे.
बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर नीतीश कुमार का रुख हुआ नरम?
लेकिन पार्टी की बैठक में जैसे प्रशांत नीतीश कुमार के साथ आये और नीतीश कुमार ने अपने बग़ल में बैठाया उसके बाद उनके आलोचकों को संदेश चला गया कि फ़िलहाल इस मुद्दे को विराम दे दिया गया है. हालांकि एक दूसरे सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने साफ़-साफ़ कहा कि अब कोई मतलब नहीं है. प्रशांत किशोर और IPAAC कंपनी का लिंक जोड़ना ग़लत है. नीतीश ने कहा जब वह पार्टी में है तो पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.
नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बिहार के बाहर NDA का हिस्सा नहीं JDU- इन राज्यों में अकेले लड़ेगी चुनाव
लेकिन क्या आने वाले विधानसभा चुनाव में IPAC की सेवा नीतीश कुमार लेंगे इस पर उन्होने कहा कि अभी बहुत ही जल्दीबाजी होगा इसके बारे में कुछ भी कहना क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव को सवा साल है और यह समय काम करने का है और सेवा करने का है.
जेडीयू ने दी सफाई, प्रशांत किशोर की कपंनी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं