विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2025

कौन हैं बिहार की नई सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री? नीतीश के करीबी, BJP की सेफ सीट पर JDU को दिलाई थी जीत

Nitish Kumar CM Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार की नई सरकार का आज पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है. नई सरकार में एक मुस्लिम मंत्री भी शामिल हो सकता है.

कौन हैं बिहार की नई सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री? नीतीश के करीबी, BJP की सेफ सीट पर JDU को दिलाई थी जीत
Nitish Kumar Shapath Grahan
  • बिहार की नई मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 18 से 20 मंत्री शामिल किए जाने की संभावना है
  • भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किए जाने की संभावनाएं हैं
  • जेडीयू से विजय चौधरी, अशोक चौधरी, बृजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और लेसी सिंह मंत्री बनाए जा सकती हैं
पटना:

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं. नई कुमार में सीएम नीतीश कुमार समेत 26 मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल मंगल पांडे, नितिन नवीन, सुरेंद्र मेहता, संजय टाइगर, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, राम कृपाल यादव, रमा निषाद, नारायण शाह और प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं. जदयू से नीतीश कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, विजय चौधरी, मदन सहनी और जमा खान का शामिल है. एलजेपी से दो और जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1-1 मंत्री बना है

Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: नीतीश सरकार में शामिल होंगे कौन-कौन नए चेहरे, जानिए हर अपडेट्स

मुस्लिम मंत्री के तौर पर जमा खान

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं. कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जमा खान का सफर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने तक लंबा दौर रहा है. जमा खान का प्रारंभिक जीवन और पढ़ाई उत्तर प्रदेश और बिहार से भी जुड़ी है. बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर के नौघरा में जमा खान का मुस्लिम परिवार में जन्म हुआ था. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई वाराणसी से की थी. उन्होंने कहा था कि उनके पूर्वज हिंदू राजपूत थे जिन्होंने बाद में इस्लाम कबूल कर लिया. आज भी उनके परिवार और हिंदू रिश्तेदारों के बीच रिश्ते बने हुए हैं.

राजनीतिक करियर का आगाज

चैनपुर विधानसभा में जमा खान ने 2005 में पहली बार बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ा था, जिसमें वे हार गए थे. 2010 में उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ा, पर फिर हार का सामना करना पड़ा. 2015 में फिर बहुजन समाज पार्टी से मैदान में उतरे और करीब 600 वोट से हार गए. उस चुनाव में भाजपा के बृज किशोर बिंद जीत गए, लेकिन 2020 में हालात बदल गए और बहुजन समाज पार्टी से उन्हें करीब 25,000 वोट से जीत मिली. उस बार भाजपा के बृज किशोर बिंद को हार झेलनी पड़ी. जमा खान जदयू से चुनाव लड़ा जबकि बृजकिशोर बिंद राजद की ओर से चुनावी मैदान में थे. जमा खान ने कई बार बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता उन्हें पहली बार 2020 में मिली.

ये भी पढ़ें - नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें बिहार के सीएम को कितनी मिलती है सैलरी

जमा खान ने कई बार बदला है पाला

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर चैनपुर सीट से मुकाबला किया और जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ वे बिहार विधानसभा में बसपा के अकेले विधायक बन गए. चुनाव जीतने के सिर्फ तीन महीने बाद जनवरी 2021 में उन्होंने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया. उन्होंने बसपा छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो गए. जेडीयू में शामिल होते ही उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जगह मिली और उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण का मंत्री बनाया गया. वक्फ संशोधन विधेयक जैसे अहम मुद्दों पर उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में भरोसा जताया और पार्टी के रुख का समर्थन किया.

बीजेपी की सेफ सीट जेडीयू को मिली

चैनपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी पांच बार चुनाव जीतती रही है. यहां से बीजेपी में रहे बृज किशोर बिंद तीन बार चुनाव जीते और सरकार में मंत्री भी रहे.

नीतीश की नई सरकार के नए मंत्री

भाजपा का कोटा

सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary)

विजय सिन्हा (Vijay Sinha)

1. नितिन नवीन (Nitin Naveen)

2. मंगल पांडेय (⁠Mangal Pandey)

3. रामा निषाद (⁠Rama Nishad)

4. रेणु देवी (⁠Renu Devi)

5. कृष्ण कुमार ऋषि ( ⁠Krishna Kumar Rishi)

6. संजय सरावगी (⁠Sanjay Sarawagi)

7. रामकृपाल यादव

8. श्रेयसी सिंह

JDU का कोटा

1. विजय चौधरी (Vijay CHOUDHARY)

2. अशोक चौधरी (⁠Ashok Choudhary)

3. बृजेंद्र यादव (⁠Bijender Yadav)

4. श्रवण कुमार (⁠Shrawan Kumar)

5. जमा खान (⁠Zama khan)

6. लेसी सिंह (⁠Leshi Singh)

HUM - संतोष मांझी (Santosh Manjhi)

RLM - दीपक प्रकाश (Snehlata Kushwah)

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar CM Bihar, Bihar New Ministers List, Nitish Kumar Ministers List, Nitish Kumar Shapath Grahan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com