बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'महिला संवाद यात्रा' को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव ने तथाकथित "आंख सेंकने" वाला विवादित बयान दिया था. इस पर उनके साले एवं पूर्व सांसद साधु यादव ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि लालू यादव ने "कोई बड़ी बात नहीं कही."
साधु यादव ने कहा, "एक बड़े भाई और दूसरे छोटे भाई हैं. उन दोनों के बीच में जो पड़ेगा, वह फंसेगा. इसलिए इसमें फंसना नहीं चाहिए. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से सदन में महिलाओं को लेकर बोले थे. अब वह 'महिला संवाद यात्रा' पर जा रहे हैं तो उस कार्यक्रम में क्या बोलेंगे. उस मुद्दे पर कितने लोगों की प्रतिक्रियाएं आई थीं. देश के प्रधानमंत्री ने भी उस विषय पर प्रतिकार किया. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद महिलाओं समेत कई लोगों ने काफी प्रतिकार किया."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
साधु यादव ने कहा, "यह कोई बड़ी बात नहीं है. महिला-पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं. सभी आंख खोलकर ही बात करते हैं. तो ऐसा कहना कोई बड़ी बात नहीं है."
पटना में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब लालू प्रसाद यादव से नीतीश कुमार की 'महिला संवाद यात्रा' पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, "अच्छा है, जा रहे हैं, नैन सेंकने जा रहे हैं."
इसके बाद जब पत्रकारों ने लालू यादव से पूछा कि जेडीयू अध्यक्ष ने 2025 में एनडीए द्वारा 225 सीटें जीतने का दावा किया है, तो लालू यादव ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, "पहले अपनी आंख सेंकें, फिर बात करें."
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेता उनको घेर रहे हैं.
यह भी पढ़ें -
नीतीश कुमार पर कमेंट करने पर भड़कीं लवली आनंद, बोलीं - सठिया गए हैं लालू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं