विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर का नाम बताया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अभिषेक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ ओपनर करार दिया है. उन्होंने कहा मेरे हिसाब से वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने यह साबित किया है.

दिनेश कार्तिक ने दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर का नाम बताया
दिनेश कार्तिक
@CricCrazyJohns/X

अगर आपसे सवाल किया जाए की दुनिया का बेस्ट ओपनर कौन है? तो आपके मन में कई खिलाड़ियों के नाम आने लगेंगे. कुछ समय के बाद आप कन्फ्यूज हो जाएंगे और सवाल जस का तस बना रह जाएगा. मगर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से जब यही सवाल किया गया तो उन्होंने काफी खूबसूरती के साथ सटीक जवाब दिया. क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान कार्तिक ने अभिषेक शर्मा के निरंतरता की जमकर सराहना की है और उन्हें मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ ओपनर बताया है. 

कार्तिक ने कहा, 'वह बड़े स्कोर हर पांच से छह पारियों में बना रहे हैं, बल्कि ये कहें कि अब तो वह दो से तीन पारियों में ही बड़े स्कोर बना दे रहे हैं. अगर वह ऑफ स्पिनरों के खिलाफ 10 से 12 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो जा रहे हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है. हां, गेंद की दिशा न समझ पाएं और पहली या दूसरी गेंद पर आउट हो जाएं या उनकी तकनीक में समस्या दिखे तब वह चर्चा का विषय हो सकता है.'

लोगों का मानना है कि ऑफ स्पिनर के सामने अभिषेक का हाथ तंग नजर आता है. मगर पिछले मुकाबले में उन्होंने माइकल ब्रेसवेल के पहले ओवर में ही जमकर खबर ली थी. शुरुआती चार गेंदों पर ही उन्होंने 15 रन ठोक दिए थे. जिसके बाद कार्तिक का कहना है ऐसे उदाहरणों के बाद ऑफ स्पिन को उनकी कमजोरी नहीं बता सकते हैं. 

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'जिस खिलाड़ी को कथित तौर पर ऑफ स्पिन का कमजोर बल्लेबाज माना जाता है. उसने माइकल ब्रेसवेल के पहले ओवर की चार गेंदो पर 15 रन बना दिए. ऐसे प्रदर्शन को आप किसी भी दिन स्वीकार करेंगे. इसे आप समस्या के तौर पर नहीं देख सकते हैं. हां, ये सच है कि वह कभी-कभी ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट हो जाते हैं. मगर इसमें चिंता वाली कोई बात नहीं है. मेरे हिसाब से वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने यह साबित किया है.'

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

26 वर्षीय अभिषेक ने भारत की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 70 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 69 पारियों में 33.43 की औसत से 2240 रन निकले हैं. जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल है. 135 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- वैभव या मिन्हास, कोहली या बाबर, धोनी या मियांदाद, सचिन या इंजमाम, कौन है बेस्ट? वकार यूनुस ने बताई अपनी पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Abhishek Sharma, Krishnakumar Dinesh Karthik, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com