विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी का हल्ला बोल, राजद के प्रदर्शन को TMC का साथ

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड:  नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी का हल्ला बोल, राजद के प्रदर्शन को TMC का साथ
4 अगस्त को राजद का देशव्यापी प्रदर्शन (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में बच्चियों के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ राजद नेता तेजस्वी यादव ने देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है.  राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के विभिन्न शेल्टर होम में यौन शोषण के मामलों के खिलाफ नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल बुलाया है. 

राजद नेता तेजस्वी यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बिहार के साथ-साथ दिल्ली के जंतर पर बालिका गृहों में यौन शोषण की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब की मांग को लेकर  4 अगस्त को धरना-प्रदर्शन करेगी.  बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में 44 बच्चियों में से 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई है. इसके विरोध में गुरुवार को बिहार में लेफ्ट पार्टियों ने बिहार बंद का आह्वान किया था. 

मुज़फ्फ़रपुर रेप कांड: तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ पिता की फोटो पर कही यह बात

शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ' एक आवाज़ ऐसी उठाई जाए जिसका शोर आने वाली पीढ़ियों की आत्माओं को झकझोरती रहे। हमारी आने वाली नस्लें ये ना कहें कि हमारे पूर्वज कायर और नामर्द थे. मुज़फ़्फ़रपुर के 'बालिका गृह' में बेटियों के साथ हुई हैवानियत के विरोध में विशाल धरना एवं कैंडल मार्च, 4 अगस्त, 5:30 बजे
जंतर-मंतर. मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेपकांड को लेकर  4 अगस्त को होने वाले राजद के देशव्यापी प्रदर्शन को ममता की TMC ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है. टीएमसी भी राजद के प्रदर्शन में शामिल होगी. तेजस्वी ने इसे नीतीश कुमार सरकार की नाकामी बताया है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार के राज में पूरे राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. नीतीश पर हमला करने के क्रम में तेजस्वी यादव ने मुज़फ्फ़रपुर बालिका रेप गृह कांड के मुख्य संरक्षक ब्रिजेश ठाकुर के साथ लालू यादव की फोटो को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि फोटों काफी पुरानी है. उन्होंने कहा कि यह फोटों 1990 के आस-पास की है, जब ब्रिजेश ठाकुर एक रिपोर्टर था. उस समय यह एनजीओ नहीं खुला था.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड : जानें कहां, कब और क्या-क्या हुआ, यहां है पूरा घटनाक्रम

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह फोटों इसलिए फैलाई जा रही है ताकि पूरे मामले से लोगों का ध्यान हटाया जा सके. तेजस्वी यादव ने ब्रिजेश ठाकुर की जेडीयू के नेताओ के साथ फोटों होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं ना कहीं जेडीयू के बडे़ नेता इस पूरे मामले में फंसे हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस भेजा है.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड: CBI ने आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

VIDEO: मुजफ्फरपुर कांड के विरोध में उबला बिहार, राजद समर्थित लेफ्ट पार्टियों का बंद
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Shelter Home Rape Case, Tejaswi Yadav, RJD's Nationwide Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com