विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: प्यार, पैसा और खूनी साजिश, शार्प शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर में शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें जमीनी विवाद के साथ प्रेम-प्रसंग को भी इस हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है.

मुजफ्फरपुर: प्यार, पैसा और खूनी साजिश, शार्प शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
Bihar: Muzaffarpur Govind Sharma Murder New Revelation.

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात हुए शार्प शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में अब नया खुलासा हुआ है. मृतक गोविंद की पत्नी रीना उर्फ अंजली ने इसमें लव एंगल दे दिया है. जिसमें पत्नी ने गोविंद की प्रेमिका जैसमीन को इस हत्या का बड़ा आरोपी बताया है. घटना के दो दिनों के भीतर पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी ओंकार सिंह को धर दबोचा है. वहीं इस हत्याकांड में शामिल मुख्य संदिग्धों, बाबुल चौधरी और गोविंद की प्रेमिका जैसमीन प्रवीण की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

पत्नी ने किए बड़े-बड़े खुलासे

गोविंद शर्मा की पत्नी रीना उर्फ अंजलि ने पुलिस को दी गई शिकायत में खौफनाक खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उनके पति का ओंकार सिंह के साथ जमीन का बड़ा कारोबार था. एक जमीन का एग्रीमेंट ओंकार के नाम पर था जिसमें गोविंद का पैसा लगा था. जेल से बाहर आने के बाद जब हिसाब हुआ तो भारी गड़बड़ी पाई गई. इसके बाद जमीन को आधा-आधा बांटने और गाड़ी को ट्रांसफर करने की बात तय हुई थी.

आरोपी

आरोपी बाबुल चौधरी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

पत्नी ने बताया कि ओंकार के माध्यम से ही बाबुल चौधरी उनके पति के बिजनेस का साझेदार बना था लेकिन पिछले एक साल से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था. इतना ही नहीं पत्नी ने प्रेमिका जैसमीन प्रवीण पर भी गंभीर आरोप लगाए. गोविंद का जैसमीन के साथ प्रेम प्रसंग था और उसने उसे फ्लैट व गाड़ी उपहार में दिए थे. सच्चाई सामने आने पर जब गोविंद ने प्रेमिका से दूरी बनाकर अपने सामान वापस मांगे तो विवाद बढ़ गया. पत्नी को संदेह है कि ओंकार, बाबुल और जैसमीन ने मिलकर ही प्लानिंग करके गोविंद शर्मा की हत्या की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हत्या का कारण

गोविंद शर्मा की हत्या के कुछ ही घंटों बाद तुर्की थाना क्षेत्र के निवासी बाबुल चौधरी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस ऑडियो में उसने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि गोविंद शर्मा के कारण उस पर केस दर्ज हुआ था. साथ ही उसने आरोप लगाया कि गोविंद उसकी हत्या की साजिश रच रहा था और उसके जमीन के कारोबार व ठेकेदारी में लगातार अड़चन पैदा कर रहा था. ऑडियो में ओंकार सिंह समेत कई अन्य लोगों का भी जिक्र किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

मुजफ्फरपुरः शूटर गोविंद मर्डर केस में नया मोड़, कौन है बाबुल चौधरी जिसने ली हत्या की जिम्मेदारी

बिहार के कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर पर AK-47 से बरसाई थी गोलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Crime News, Bihar Govind Sharma Murder Case Solved, Muzaffarpur Shambhu-Mantu Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com