विज्ञापन

यौन शोषण की शिकार 15 साल की दिव्यांग बेटी की मां और भाई ने कर दी हत्या, मौत पर सनसनीखेज खुलासा

ग्रामीण एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया कि किशोरी के आचरण को लेकर परिवार के लोगों में नाराजगी थी. इसी आक्रोश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है.

यौन शोषण की शिकार 15 साल की दिव्यांग बेटी की मां और भाई ने कर दी हत्या, मौत पर सनसनीखेज खुलासा
मुजफ्फरपुर:

बिहार के मुजफ्फरपुर में 15 साल की एक मूक-बधिर लड़की की उसकी मां और भाई ने हत्या कर दी. दो महीने पहले हुए यौन शोषण की एक घटना के बाद, परिवार को उसके चरित्र पर शक था. पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी की हत्या की बात स्वीकार की है. मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर कलवारी गांव का है.

घटना को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि किशोरी की हत्या में उसकी मां और भाई की संलिप्तता सामने आई है. मां ने पूछताछ में अपने बेटे के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने मां को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को फतेहपुर कलवारी गांव स्थित बथान में किशोरी का शव मिला था. सूचना पर कांटी थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान किशोरी के गले पर निशान मिला था. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

आचरण को लेकर परिवार में था आक्रोश

ग्रामीण एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया कि किशोरी के आचरण को लेकर परिवार के लोगों में नाराजगी थी. इसी आक्रोश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. मां से पूछताछ में उसने अपने और बेटे की संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर और आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; हाजीपुर, दानापुर, प्रयागराज और गाजियाबाद समेत होंगे 10 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime, Muzaffarpur Crime News, Girl Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com