विज्ञापन

बिहार के कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर पर AK-47 से बरसाई थी गोलियां

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीती रात शंभू-मंटू गिरोह के कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोविंद मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार, प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की हत्या सहित कई मामलों को आरोपी था.

बिहार के कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर पर AK-47 से बरसाई थी गोलियां
बिहार का शार्प शूटर गोविंद शर्मा और मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की फाइल फोटो.
मुजफ्फरपुर:

Govind Sharma Murder: बिहार के कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा को गोलियों से भून दिया गया है. बीती रात मुजफ्फरपुर शहर के एक अपार्टमेंट में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. गोविंद शर्मा मुजफ्फरपुर का ही रहने वाला था. वह मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की मर्डर केस का आरोपी था. गोविंद की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. गोविंद कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

कई थानों की पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस के साथ मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्रा और एफएसएल की टीम के द्वारा भी मामले की जांच की गई है. SSP कांतेस कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. 

आईकॉन टावर प्लाजा में गोली मारकर की गई हत्या

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से अमर सिनेमा हॉल के तरफ जाने वाली रोड का है. जहां स्थित आईकॉन टावर प्लाजा में रविवार की देर शाम पहुंचे दो अपराधियों द्वारा अपार्टमेंट के अंदर घुसकर कुख्यात शूटर शूटर गोविंद शर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई. 

जमीन पर पड़ी गोविंद शर्मा की लाश.

जमीन पर पड़ी गोविंद शर्मा की लाश.
Photo Credit: ndtv

जिसमें गोविंद शर्मा को कई गोलियां लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना जैसे ही जिले के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा को मिली, वो कई थानों की पुलिस के साथ खुद मौके पर पहुंचे. 

कौन था शूटर गोविंद शर्मा

शूटर गोविंद शर्मा मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह शंभू-मंटू गिरोह का शूटर था. मुजफ्फरपुर में दो बड़ी हस्तियों की हुई हत्या में इसका नाम मुख्य रूप से सामने आया था. जिसमें पूर्व मेयर व बड़े प्रॉपर्टी डीलर समीर कुमार और आशुतोष शाही हत्याकांड में इसका नाम सामने आया था. समीर कुमार को कार पर बीच सड़क पर एके-47 से गोलियां की बरसात कराई गई थी. 

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बीते वर्ष गोविंद शर्मा को मुसहरी थाना क्षेत्र से सैकड़ों गोली और अत्याधुनिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कुछ दिनों पहले जमानत मिलने के बाद वह फिलहाल जेल से बाहर था. 

मौके से 5 जिंदा कारतूस और 6 खोखे मिले

मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके से 5 जिंदा कारतूस और 6 खोखे बरामद हुए है.  मृतक गोविंद शर्मा पर आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं जिसमें दो बड़े हस्तियों के हत्या का मामला भी दर्ज है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदू पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें - बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा मुजफ्फरपुर, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

लेखक के बारे में
img
Mani Bhushan Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govind Sharma, Govind Sharma Murder, Bihar Sharp Shooter Govind Sharma Murder, Shambhu-Mantu Gang, Mayor Samir Kumar Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com