पटना:
बिहार विधानसभा में मंगलवार को सता पक्ष जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के विधायक बीरेंद्र सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सदन में भिड़ गए. दोनों सदस्यों में स्थिति गालीगलौच से लेकर हाथापाई तक पहुंच गई. ये विवाद उस समय शुरू हुआ जब भाई वीरेंद्र राज्य में बालू गिट्टी के समस्या पर बोल रहे थे. उसके बाद बीरेंद्र सिंह ने कुछ कहा जिसपर भाई वीरेंद्र और राजद के सदस्यों का कहना था कि आपत्तिजनक बातें कही गई.
पढ़ें: बिहार: नीतीश और सुशील मोदी का मुखौटा पहनकर विधानसभा पहुंचे राजद विधायक
फिर उसके बाद बीरेंद्र सिंह, भाई वीरेंद्र के पास पहुंच गए. जहां पहले दोनों में बहस हुई फिर भाई वीरेंद्र ने जनता दल यूनाइटेड के बीरेंद्र का हाथ पकड़कर खींच दिया. उस समय सदन की कारवाई दोपहर के भोजन के लिए स्थगित हो गई थी.
बाद में दोनों सदस्यों को बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर सुलह समझौता कराने की कोशिश की. भाई वीरेंद्र का आरोप हैं कि जनता दल यूनाइटेड के सदस्य उनके ऊपर उत्तेजित भाषा का प्रयोग किए. भाई वीरेंद्र का कहना हैं कि सदन की गरिमा का ख़्याल कर उन्होंने बल का प्रयोग नहीं किया.
VIDEO: बीजेपी को गुजरात में कोई खतरा नहीं है : नीतीश कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MLAs, RJD, JDU, Bihar Assembly