- प्रतापगढ़ के कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा का आयोजन विधायक राजा भैया करा रहे हैं
- जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह राम कथा में पहुंचे और आयोजन की तुलना प्रयागराज के महाकुंभ से की
- धनंजय सिंह ने कहा कि कथा में देशभर से श्रद्धालु और संत आने से इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बढ़ गया है
प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा में सियासी चेहरों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. यह राम कथा कुंडा विधायक राजा भैया करा रहे हैं. बड़े-बड़े बाहुबली नेता लगातार धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा में पहुंचने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. राम कथा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति के चर्चित चेहरे और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी पहुंचे.
धनंजय सिंह ने महाकुंभ से की रामकथा की तुलना
धनंजय सिंह ने यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संतों का जमावड़ा और भव्य आयोजन देखकर इसकी तुलना प्रयागराज के महाकुंभ से कर दी. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कथा का यह पूरा परिसर उन्हें प्रयागराज के कुंभ जैसा दिखाई दे रहा है. जिस तरह से देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु और संत यहां पहुंच रहे हैं, उससे आयोजन का धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप नजर आ रहा है.
अखिलेश यादव पर धनंजय सिंग का तंज
धनंजय सिंह ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामकथा को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि सपा मुखिया को इस तरह के बयानों से बचना चाहिए. धनंजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि आज सनातनी होने का प्रदर्शन करने के लिए अखिलेश यादव अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं.उनके इस बयान के बाद कुंडा की रामकथा का धार्मिक आयोजन एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है.
कुंडा में राजाभैया करा रहा बाबा बागेश्वर की रामकथा
अखिलेश यादव की टिप्पणी और राजा भैया के जवाब को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस पहले से ही तेज है. अब धनंजय सिंह की प्रतिक्रिया ने इस बहस को और तेज कर दिया है. कुंडा की रामकथा में संतों और श्रद्धालुओं के साथ अब सियासी हस्तियों की मौजूदगी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. धनंजय सिंह नेआयोजन की तुलना महाकुंभ से की, वहीं अखिलेश यादव के बयान पर भी निशाना साधा.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-मेरे मन में माधव-राघव एक हैं... यूपी के कुंडा में बोले धीरेंद्र शास्त्री; हिंदू ना बंटे इसलिए माफी मांगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं