विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

सदन में एक बार फिर भिड़े नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सुशील मोदी

बिहार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधान सभा में हर दिन जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा हैं.

सदन में एक बार फिर भिड़े नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सुशील मोदी
राजद नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधान सभा में हर दिन जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा हैं. बुधवार को सृजन घोटाले के मुद्दे पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जहां भ्रष्टाचार और विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्या डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार के लिए लगा हैं या विकास के लिए. तो वहीं इस पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि वो चाहे चारा घोटाला हो या सृजन घोटाला सरकार किसी को बख्शेगी नहीं.

पढ़ें: बिहार: सुशील मोदी ने कहा, सीबीआई जल्द तेजस्वी के खिलाफ दायर करेगी चार्जशीट

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा किसी के बाप का पैसा नहीं है कि कोई भी पैसा चुरा कर चला जाए. जनता का एक-एक पैसा का हिसाब देना होगा. जनता का अधिकार है, जनता टैक्स देती है. डबल इंजन लगा है विकास के लिए या घोटाला के लिए. अभी तक के घोटालों में कितने जिलाधिकारी पर कार्रवाई हुई है ये सरकार बताए. इसी के जवाब में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि कोई भी अवैध निकासी है उसे लिख कर दीजिए, सरकार जांच कराएगी और कार्रवाई भी करेगी. 

पढ़ें: तेजस्वी ने पूछा, नीतीश जी दिल्ली म्यूनिसिपल चुनाव में आप स्टार प्रचारक थे लेकिन गुजरात में क्यों नहीं?

उन्होंने यहां तक कहा कि घोटालेबाज पाताल में भी छिपा होगा सरकार उसे खोज निकालेगी और सरकार शौचालय घोटाले में कर भी रही है. चारा घोटाला हो या अलकतरा घोटाला हो उसपर कारवाई हो रही है और लोग जेल जा रहे है. सवाल था सृजन घोटाले में अवैध निकासी का. सरकार का कहना है कि इसमें लगभग 2 करोड़ 30 लाख रूपये फंड में वापस हो गया है और बाकी के पैसे के लिए सरकार मुखिया एवं सचिव पर मामला दर्ज कर एवं जांच कर करवाई का आदेश दिया गया है. राज्य के सभी जिलाधिकारियों को अवैध निकासी की जांच के लिए आदेश दिया गया है.

VIDEO: आईआरसीटी घोटाले में सीबीआई ने तेजस्वी से की पूछताछ ​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Sushil Modi, Bihar, Srijan Scam, Toilet Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com